Covid-19 से रोकथाम: झारखंड सरकार ने स्कूल, मॉल, सिनेमाघर वा पार्क को 14 अप्रैल तक बंद करने का दिया आदेश

कोरोना वाइरस टेस्ट लैब जमशेदपुर में स्थापित, रांची और सभी प्रमंडल मुख्यालय पे भी खोला जाएगा। वो ज़िले जहां से प्रवासी लोग ज़्यादा है, वहाँ पे भी लैब होगा

Date:

Share post:

राँची: झारखंड में कोरोनावाइरस (Coronavirus) या कोविद-19 (COVID-19) के पैदा हुए विश्वव्यापी हालात को देखते हुए राज्य में भी सभी स्कूल, कॉलेज, मॉल, मल्टीप्लेक्स, पार्क, चिड़िया घर, जिम, स्विमिंग पूल को 17 मार्च से  14 अप्रैल तक बंद करने की घोषणा की गयी है।

कोरोनावाइरस से रोकथाम

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राँची में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जहां इस बात की जानकारी दी वहीं ये भी बताए कि कोरोनावाइरस (Covid-19) टेस्ट लैब जमशेदपुर में स्थापित हो गया है, रांची और सभी प्रमंडल मुख्यालय पे भी जल्द खोला जाएगा। वो ज़िले जहां से लोग देश के दूसरे प्रवासी लोग ज़्यादा हैं, वहाँ पे भी लैब खोला जाएगा।

इसके अलावा, बस पड़ाव, रेल्वे स्टेशन पे भी आने-जाने वाले यात्रियों के स्क्रीनिंग (screening) की व्यवस्था की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने ये भी बताया के 300 चिकित्सकों और पारा मेडिकल स्टाफ को अब तक ट्रेनिंग दिया गया है।

हेमंत सोरेन ने आगे बताया कि सरकार ने 200 करोड़ का निधि कोरोनावाइरस (Covid) के मामलों से निपटने के लिए रखा है।

वहीं राज्य में महामारी बीमारी एक्ट-1897 (Epidemic Disease Act-1897) नोटिफ़िकेशन किया गया है। जिससे अब प्राइवेट चिकित्सकों और संस्थानों को भी कोरोनावाइरस के किसी भी मरीज़ को देखना होगा और सरकार को सूचना देनी होगी। वहीं झारखंड के अधिकारियों को खास मामलों में अपने एक्सट्रा पावर होगा कि वो फैसला और इस महामारी को बढ़ने से रोकने के लिए जो जरूरी कदम हो उसे उठाए।

झारखंड के मुख्यमंत्री ने मीडिया (media) से भी कहा की कोरोनावाइरस से जुड़े मामलों को बढ़ा-चढ़ा कर नहीं दिखाये और राज्य में डर का माहौल नहीं बनाए।

और इन सब हालात को देखते हुए झारखंड के धार्मिक संस्थाओं से भी आग्रह किया गया है कि भीड़ के आयोजनों से बचे।

मालूम हो की झारखंड में अभी तक कोई भी कोरोनावाइरस (Covid-19) का पॉज़िटिव मामला सामने नहीं आया है।

 

Related articles

‘छात्रों पर लाठी चलाकर BJP का विकल्प नहीं बन सकते’: JPSC आंदोलन और गैर-BJP सरकारों की जवाबदेही पर नेहा बोरा

नेहा बोरा ने कहा, “हमारी निष्ठा सत्ता के प्रति नहीं, जनता के प्रति है।” JPSC आंदोलन, Gen Z के बढ़ते राजनीतिक भरोसे, राहुल गांधी और उमर खालिद पर भी उन्होंने बेबाकी से अपनी बात रखी

Hemant Soren’s Youth Test: CID Arrests, 98% Demands Accepted — So Why Are Students Still Protesting?

Ranchi: Barely weeks after a Gen Z movement at Delhi's Jantar Mantar marched towards Parliament, thousands of job...

Gen Z Is Back in Politics: Madhya Pradesh Govt Agrees to Student Union Polls

The proposed return of student union polls in Madhya Pradesh marks a new chapter in campus politics, nearly two decades after Professor H S Sabharwal died following an alleged assault during a campus election dispute.

Two Protests, One Anger: Why Jharkhand’s Student Movement Is Different

What began as anger over JPSC-JSSC recruitment delays has grown into a wider test of how governments, police, political parties and media respond to student dissent.