Beyond the Hashtag: Inside the Harsh Realities of Giridih’s 72-Hour Work Culture

Kolkata/Giridih: After Infosys Founder NR Narayana Murthy’s suggestion for a 70-hour work week, L&T Chairman SN Subrahmanyan has now proposed 90-hour work weeks during a board meeting, a statement that has been widely criticized across the country. Bollywood actor Deepika Padukone also condemned the L&T chairman’s remarks, emphasizing mental health concerns with the hashtag #MentalHealthMatters. Renowned tennis player Jwala Gutta also criticized Subrahmanyan’s idea and labeled his statement as misogynistic.

CPIML’s Member of Parliament Raja Ram Singh, who is also a Standing Committee Member on Labour, Employment, and Skill Development, has written to the Labour Ministry seeking action against anti-labour statements and practices followed by companies like L&T, Infosys, and others. He has called for the strict enforcement of labour laws to ensure that workers are not compelled to work more than eight hours a day.

Giridih: Where a 72-hour Work Week is the Norm

While leaders, actors and netizens are criticizing these calls for longer work hours, Giridih, a city in Jharkhand, has seen 72-hour work weeks as a norm for more than a decade. Here, work-life balance has been sacrificed to meet industrial demands.

“A 12-hour workday is now a common practice here, especially for labourers and staff. I know people who have worked for months without taking leave. If they take a day off, their wages are cut,” Basant Tanti, a member of Karantikari Yuva Sangathan told eNewsroom.

Basant added, “To facilitate this, companies rely on contractors to hire labourers. Factories here operate in two shifts instead of three, so most workers end up working 12-hour shifts. Unfortunately, they do not receive higher pay for these extended hours.”

Despite this, the large-scale employment provided by these factories has prevented long working hours from becoming a major issue of public contention.

When contacted, Superintendent of Labour Ravi Shankar stated, “Twelve-hour workdays are not permissible, and companies might be offering four hours of overtime.” However, when informed that many workers are forced to work 12 hours without proper overtime pay, he referred the matter to another officer, who could not be reached for comment.

12-hour work culture murthy subrahmanyan labour pollution12-hour work culture murthy subrahmanyan labour pollution

Pollution: Another Major Issue

Unlike the issue of extended working hours, pollution caused by sponge iron factories in Giridih has sparked significant public outcry. Residents have long protested against the deteriorating air quality and environmental hazards caused by these industries.

On December 17, members of Karantikari Yuva Sangathan met Deputy Commissioner Naman Priyesh Lakra, giving him an ultimatum to shut down the sponge iron factories if pollution levels were not reduced. Villagers from Mohanpur, Shrirampur, and Udnabad had even announced plans to boycott the upcoming Lok Sabha elections. After the administration intervened, the villagers agreed to vote.

Giridih is home to around 200 plus small and medium enterprises, including sponge iron factories, rolling mills, charcoal factories, rope factories, mica factories, and various mills for rice and flour. Most of these enterprises are concentrated in Mohanpur, Shrirampur, and Udnabad. There are at least 30,000 workers employed in these factories.

“Interestingly, some major companies with factories in neighboring Bengal adhere to an eight-hour work schedule and follow labour practices like providing casual leave, earned leave, medical leave, bonuses, and pensions. However, in Giridih, companies blatantly flout these rules, and neither officials nor politicians seem to care,” Basant explained.

Rich Legacy of Pioneers and Revolutionaries

Before the 1980s, Giridih was known as a health resort. It was the work field of several Bengali legends, including the world-famous scientist Sir JC Bose and statistician PC Mahalanobis. While Bose worked on his invention, the Crescograph, from this city and breathed his last here, Mahalanobis established the second Indian Statistical Institute in Giridih, after Kolkata. Nobel laureate Rabindranath Tagore visited the city and stayed at Mahalanobis’ residence. The house, whose halls are named after the chapters of Tagore’s famous work Gitanjali, is now a women’s college.

Jharkhand Mukti Morcha founder Shibu Soren also made Giridih his workplace and rebelled against the zamindari and mahajani system in the area.

Still A Politically High-Profile District, But Little Regard for Labour Laws

Giridih is also the native district of Jharkhand’s first Chief Minister, Babulal Marandi. Now, a constituency of it represented by Kalpana Soren, wife of current Chief Minister Hemant Soren. Minister Sudivya Kumar Sonu also hails from here. The assembly segment of youth leader and JLKM MLA Jairam Mahto, as well as former legislator Vinod Singh, known for being awarded Jharkhand’s Excellent Legislator title, also falls under Giridih district. Despite such political prominence, workers in Giridih continue to toil under inhumane conditions, while their families endure polluted air and contaminated water. Several legislators who became members of the Jharkhand Assembly in the past have an industrial background.

Billions for Advertising, But No Bonuses for Workers

Iron and steel companies in Giridih spend billions on advertising their products across India, from Giridih to major national channels, regional newspapers, and online platforms. However, these same companies fail to provide basic benefits to workers. “Bonuses during Durga Puja and Holi are given only to select staff members,” Basant claimed.

eNewsroom reached out to Deputy Commissioner Naman Priyesh Lakra for comments on both the 12-hour workday issue and rampant pollution. A response is awaited. It remains to be seen whether authorities will take meaningful action to address these pressing concerns.

केरल के मंदिरों से लेकर बॉलीवुड के मंच तक, केजे येशुदास की आवाज़ ने हर संगीत प्रेमी के दिल में अपनी खास जगह बनाई

[dropcap]आ[/dropcap]ज स्वर सम्राट केजे येशुदास और येसुदास का 85वां जन्मदिन है और इस अवसर पर दुनिया भर मे उनके चाहने वाले उन्हे शुभकामनाएं भेज रहे हैं। हालांकि येशुदास मूलतः केरल के हैं और मलयालम संगीत और सिनेमा की दुनिया मे ऐसा कोई बिरला ही होगा जिसे उनके नाम और गानों का पता न हो लेकिन केरल से भी आगे देश के दूसरे हिस्सों मे येशुदास के दिल की गहराइयों मे उतरने वाली आवाज के चाहने वालों की संख्या कम नहीं है। मैंने बहुत बार लिखा है कि हिन्दुस्तानी सिनेमा जिसे अब बॉलीवुड या हिन्दी सिनेमा कहा जा रहा है, उसे मज़बूत बनाने मे और देश के कोने कोने मे पँहुचाने वालों मे गैर हिन्दी भाषी कलाकारों की भूमिका हिन्दी वालों से कही अधिक है। चाहे मंगेशकर बहिने हो या मोहम्मद रफी, किशोर कुमार, मन्ना डे या महेंद्र कपूर, सभी की मूल भाषा हिन्दी नहीं थी लेकिन इनके गीत आज भी हमारी मुख्य धारा को नियंत्रित किए हुए हैं। इसी सिनेमा को दो बेहद ही कर्णप्रिय आवाजों ने और सार्थकता प्रदान की और ये दोनों आवाजे थी दूर तमिलनाडु और केरल से। एक आवाज है येशुदास की और दूसरी एसपी बालसुब्रह्मण्यम की। एसपी अब हमारे बीच मे नहीं है लेकिन उनकी आवाज का जादू आज भी हमारे युवा दिलों की धड़कनों मे बसता है।

आज हम के जे येशुदास को याद कर रहे हैं जो 85 वर्ष मे प्रवेश कर रहे हैं और आज भी अपनी मधुर आवाज से संगीत की सेवा कर रहे हैं। हालांकि बहुत से लोग येशुदास के विषय मे ये आलेख पढ़ते पढ़ते ये सोच रहे होंगे कि आखिर वो हैं कौन और क्यों मै उनके विषय मे इतना लिख रहा हूँ। मै तो येशुदास की आवाज का दीवाना था। इतनी स्वर्णिम आवाज जो सीधे आपके दिल मे उतरती है, हृदय को छू जाती है। येशुदास का जन्म 10 जनवरी 1940 को केरल राज्य के कोची शहर मे हुआ। उनका पूरा नाम कट्टासारी जोसेफ येशुदास है जिन्हे साधारणतः के जे येशुदास या येशुदास के नाम से जाना जाता है। उनका परिवार रोमन कैथोलिक (ईसाई) धर्म से संबंधित था लेकिन येशुदास की भक्ति और भावना के चलते उनकी स्वीकार्यता हिन्दू धर्मवलंबियों मे बहुत अधिक है। उनके पिता का नाम औगुसटीन जोसेफ और मा का नाम एलिजाबेथ था। अपने सात भाई बहिनों मे वह दूसरे नंबर पर थे। 1 फरवरी 1970 मे उनका विवाह प्रभा से हुआ और परिवार मे तीन पुत्र हैं और वे सभी संगीत को समर्पित हैं।

एक गैर हिन्दी भाषी होते हुए भी येशुदास ने जो गीत हमे दिए हैं वे मील का पत्थर हैं। हालांकि येशुदास ने मलयाली फिल्मों मे 1961 से ही गाना शुरू कर दिया था, हिन्दी फिल्मों मे आने मे उन्हे समय लगा और 1971 से उन्हे हिन्दी फिल्मों के कुछ गीत गाने का मौका मिला लेकिन न तो उन फिल्मों के बारे मे लोग ज्यादा जानते हैं और न ही उन गीतों को लोगों ने सुना होगा। येशुदास का हिन्दी संगीत के साथ असली संबंध संगीतकार रवींद्र जैन ने बनाया। संगीतकार रवींद्र जैन बेहद ही कर्णप्रिय संगीत देते थे और कहते हैं कि उन्हे येशुदास की आवाज से इतना प्यार था कि उनका कहना था कि यदि कभी उनकी आंखे वापस आई तो वह सबसे पहले येशु दास को देखना पसंद करेंगे।

येशु दास का पहला हिट गीत एक दो गाना था जिसे उन्होंने आशा भोसले के साथ बसु चटर्जी की फिल्म छोटी से बात के लिए गाया। ये फिल्म 1975 मे बनी थी और बहुत पसंद की गई। योगेश का लिखा ये गीत ‘जानेमन जानेमन, तेरे दो नयन, चोरी चोरी लेके गए, देखो मेरा मन,’ को येशुदास ने आशा भोसले के साथ गया और ये गीत आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ा रहता है। असल मे अमोल पालेकर और जरीना बहाव पर फिल्माए इस गीत के बाद तो बाद की की फिल्मों मे भी येशुदास अमोल पालेकर की आवाज बन गए।

रवींद्र जैन के संगीत मे 1976 मे बनी फिल्म चितचोर आज भी हम सभी को बेहद प्रभावित करती है। इसका मधुर और कर्णप्रिय संगीत सबका मन मोह लेता लेकिन इसमे येशुदास की आवाज हमारे अंतर्मन मे सीधे असर करती है।

गोरी तेरा गाँव बड़ा प्यारा, मै तो गया मारा, आके यहा रे,

उस पर रूप तेरा सादा, चंद्रमा जु आधा,

आधा जवान रे।

हम सब लोग इस गीत को बहुत गाते हैं और वह न केवल संगीत का जादू अपितु एक रूहानी आवाज का हमारे अंदर तक चले जाना जैसे होता है।

रंग बिरंगे फूल खिले हैं,

लोग भी फूलों जैसे,

आ जाए, एक बार यहा जो,

वो जाएगा फिर कैसे,

झर झर झरते हुए झरने,

मन को लगे हरने,

ऐसा कहा रे।।

हकीकत यह है कि ऐसा लगता है येशुदास की आवाज की खुशबु प्रकृति के साथ हमारा रिश्ता जोड़ती है। चितचोर फिल्म मे हेमलता के साथ येशुदास का दूसरा गीत भी बेहद खूबसूरत है। ‘तू जो मेरे सुर मे, सुर मिला ले, संग गा ले, तो जिंदगी, हो जाए सफल।

चितचोर फिल्म मे ही येशुदास की मखमली आवाज का जादू चला है इस गीत मे जो आज भी बहुत सुना जाता है और बहुत स्पेशल है।

‘जब दीप जले आना, जब साँझ ढले आना,

संकेत मिलन का भूल ना जाना,

मेरा प्यार न बिसराना’’’

जब आप इस गीत को सुनते हैं हैं तो येशुदास की आवाज हमारे रूह पर अपना असर करते है। इन पक्तियों को सुनिए,

‘मै पलकन डगर बुहारूँगा, तेरी राह निहारूँगा

मेरी प्रीत का काजल तुम अपने नैनो मे चले आना’।

जहा पहली बार मिले थे हम,

जिस जगह से संग चले थे हम,

नदिया के किनारे आज उसे,

अमुआ के तले आना,

(फिल्म: चितचोर, गीत संगीत: रवींद्र जैन )

इसी फिल्म का ‘आज से पहले, आज से ज्यादा, खुशी आज तक नहीं मिली, इतनी सुहानी ऐसी मीठी, घड़ी आज तक नहीं मिली’ नामक गीत ने तो सबका दिल जीत लिया। ये गीत आज भी खुशियों के पल वैसे ही एहसास जगाता है जैसे अपने शुरुआती दौर मे।

https://www.youtube.com/watch?v=pBY0pC1VilY

चितचोर फिल्म रवींद्र जैन और येशुदास के शागिर्दगी का एक ऐसा नमूना है जिसने भारतीय सिनेमा मे दोनों का नाम अमर कर दिया है। इन गीतों को कोई कभी नहीं भूल पाएगा और ये हमे हमेशा प्यार, मोहब्बत और रुहनीयत का अहेसास करवाते रहेंगे।

1977 मे अमिताभ बच्चन और संजीव कुमार अभिनीत फिल्म ‘आलाप’ मे हरिवंश राय बच्चन के इस गीत को जो अमिताभ पर फिल्माया गया, संगीतकार जयदेव की धुन पर इस गीत को येशुदास ने अपनी आवाज से अमर कर दिया।

‘कोई गाता, मै सो जाता,

संसृति के विस्तृत सागर पर,

सपनों की नौका के अंदर,

सुख दुख की लहरों पर उठकर,

बहता जाता,

मै गाता।

मेरे जीवन का काराजल,

मेरे जीवन का हलाहल,

कोई अपने स्वर मे मधुमय कर

बरसाता मै सो जाता।

इसी फिल्म मे डाक्टर राही मासूम रजा के ‘जिंदगी के फलसफे’ को येशुदास ने कैसे गाया ये आप सुन सकते हैं।

जिंदगी को संवारना होगा,

दिल मे सूरज उतारना होगा,

ज़िन्दगी रात नहीं, रात की तसवीर नहीं
ज़िन्दगी सिर्फ़ किसी ज़ुल्फ़ की ज़ंजीर नहीं
ज़िन्दगी बस कोई बिगड़ी हुई तक़दीर नहीं
ज़िन्दगी को निखारना होगा
ज़िन्दगी को सँवारना होगा…

ज़िन्दगी धूप नहीं, साया-ए-दीवार भी है
ज़िन्दगी ज़ार नहीं, ज़िन्दगी दिलदार भी है
ज़िन्दगी प्यार भी है, प्यार का इक़रार भी है
ज़िन्दगी को उभारना होगा
ज़िन्दगी को सँवारना होगा…

1977 मे संगीतकार सलिल चौधरी की फिल्म ‘आनंद महल’ एक क्लैसिक फिल्म थी जो बिना किसी कारण के रिलीज नहीं पाई। इसमे येशुदास का शास्त्रीय संगीत सुनाई देता है। बहुत से गीत दिल को छूने वाले हैं। ये पता नहीं कि इस फिल्म के अरिजनल प्रिंटस और टेपस का क्या हुआ। आप इसके गीत जो अब रिलीज हुए हैं सुन सकते हैं। ये गीत जनता तक नहीं पहुंचे लेकिन यदि तकनीक के कारण उन्हे बचाया जा सका है तो उन्हे जरूर सुनना चाहिए।

https://www.youtube.com/watch?v=sWQa4QD6obA

1977 आई फिल्म दो चेहरे मे संगीतकार सोनिक ओमी ने येशुदास से एक गीत गवाया था वो था ‘प्रीत की रीत निभाना, ओ साथी रे’

रात अंधेरी, दूर किनारा,

तेरे सिवा अब कौन सहारा,

चंचल लहरे, गहरा भंवर है,

कश्ती न डूबे, मन मे ये डर है,

नैया पार लगाना,

ओ साथी प्रीत की रीत निभाना।

चाहे पड़े मिट जाना,

वो साथी, प्रीत की रीत निभाना।

आप इस गीत को यहा सुन सकते हैं

https://www.youtube.com/watch?v=AqxvdVcToeg

1977 मे ही आई फिल्म ‘दुल्हन वही जो पिया मन भाये’ मे येशुदास की आवाज ने रवींद्र जैन के संगीत के साथ ये सुपर हिट गीत दिया जो आज भी उतना ही लोकप्रिय है।

‘खुशिया ही खुशिया हों, दामन मे जिसके॥।

क्यों न खुशी से वो दीवाना हो जाए’।

https://www.youtube.com/watch?v=I25-hNIPnOk

उस दौर मे हेमलता की आवाज भी बहुत लोकप्रिय हुई और इस गीत मे उन्होंने येशुदास के साथ इसे अमर कर दिया।

देवानंद ने अपनी फिल्म स्वामी मे उनसे गवाया था और ये गीत भी अपने समय मे बहुत लोकप्रिय हुआ। गीत था ‘का करूँ सजनी आए ना बालम’।

1978 मे संगीतकार उषा खन्ना ने फिल्म ‘साजन बिन सुहागन’ मे एक बहुत ही कर्णप्रिय गीत येशुदास से गवाया जो आज भी हम सबकी जुबान पर बरबस ही आ जाता है। फिल्म किसी को याद हो ना हो लेकिन गीत और उसके बोल आज भी अमर हैं।

‘मधुबन खुशबू देता है,

सागर सावन देता है,

जीना उसका जीना है,

जो औरों को जीवन देता है।

सूरज न बन पाए तो

बनके दीपक जलता चल,

फूल मिले या अंगारे,

तू सच की राह पर चलता चल,

प्यार दिलों को देता है, अश्को को दामन देता है,

जीना उसका जीना है, जो औरों को जीवन देता है।

योगेश का लिखा एक गीत जो अधिक नहीं सुना गया है लेकिन येशुदास की आवाज ने गीत के बोलो को और अधिक खूबसूरत बना दिया।

नीले अम्बर के तले, कोई यहा साथी मिले,

छलके छलके अरमा दिल के,

लेकर बसाने घर चले

(फिल्म सफेद झूठ)

https://www.youtube.com/watch?v=Qknss4gbgfA

ऐसे ही उन्होंने कैफ़ी आजमी द्वारा लिखित भापपी लहरी के संगीत निर्देशन मे एक बेहतरीन गीत गया। 

माना हो तुम, बेहद हंसी,

ऐसे बुरे, हम भी नहीं,

कैफ़ी आजमी- भपपी लहरी

1979 मे आई राजश्री प्रोडक्शन की  फिल्म ‘सावन को आने दो’ मे भी येशुदास की आवाज ने कमाल किया और फिल्म चाहे लोग भूल गए हों लेकिन ‘चाँद जैसे मुखड़े पे बिंदिया सितारा, नहीं भूलेगा मेरी जान ये सितारा वो सितारा’, को शायद ही भूल पाए।

https://www.youtube.com/watch?v=u4wmmGrI4pE

1979 मे ही आई फिल्म दादा मे उषा खन्ना के संगीत मे येशुदास का गीत ‘दिल के टुकड़े टुकड़े करके, मुस्कुराके चल दिए, जाते जाते ये तो बता जा हम जियेंगे किसके लिए’ बहुत लोकप्रिय हुआ। सन 1979, हिन्दी मे येशुदास को एक बहुत बड़े मुकाम पर ले जा रहा था।

1979 मे आई नसीरुद्दीन शाह और रामेश्वरी की फिल्म सुनयना भी लोग भूल चुके होंगे लेकिन इस फिल्म मे रवींद्र जैन के संगीत मे येशुदास का टाइटल सॉन्ग इतना मीठा और खूबसूरत है कि आज भी वो हमारे दिलों मे बिल्कुल वैसे ही बसता है जैसे उस दौर मे था। उनका ‘सुनयना’ कहना सीधे मन को छूता है। ‘आज इन नज़ारों को तुम देखो, और मै तुम्हें देखते हुए देखू, मै बस तुम्हें देखते हुए देखूँ।

https://www.youtube.com/watch?v=op6blgiYNa0

इसी फिल्म मे एक अन्य गीत जो शायद भुला दिया गया है लेकिन बेहद प्रेरक गीत है।

तुम्हें कैसी मिली है जिंदगी, इसे जीके तो देखो

लोग निकाले, चाँद मे भी कसर,

जैसा जो देखे, वही पाए नजर,

अवगुण अवगुण न देखो

गुण ही देखा करो

हल्की भी है, भारी भी है,

मीठी है, खारी भी है।।

तुम्हें मिली है जिंदगी इसे जीके तो देखो।

https://www.youtube.com/watch?v=4Exkop18WoQ

1980 मे रवींद्र जैन द्वारा लिखित और स्वरबद्ध फिल्म मान अभिमान के गीत ‘ऐ मेरे उदास मन’ मे येशुदास हमे फिर से रूहानी दुनिया मे लिए चलते हैं।

ऐ मेरे उदास मन
चल दोनों कहीं दूर चले
मेरे हमदम तेरी मंज़िल
ये नहीं, ये नहीं, कोई और है
ऐ मेरे उदास मन

इस बगिया का हर फूल, देता है चुभन काँटों की
सपने हो जाते हैं धूल, क्या बात करें सपनों की
मेरे साथी तेरी दुनिया
ये नहीं, ये नहीं, कोई और है
ऐ मेरे उदास मन.

ऐसे लगता है कि रवींद्र जैन के साथ येशुदास का रिश्ता भी कोई रूहानी था जिसके चलते इतने मीठे और खूबसूरत गीतों का निर्माण हुआ जो हिन्दी सिनेमा के सबसे बेहतरीन गीतों मे गिने जाएंगे जो हममे मिठास और उम्मीद जताते हैं।

1980 मे भी येशुदास किसी ना किसी हिन्दी फिल्म से जुड़े रहे लेकिन अधिक नहीं। 1978 मे बनी त्रिशूल फिल्म मे संगीतकार खय्याम के निर्देशन मे उन्होंने लता मंगेशकर के साथ संजीव कुमार और वहीदा रहमान पर फिल्माया हुआ खूबसूरत गीत, ‘आपकी महकी हुई, जुल्फों को कहते हैं घटा, आपकी मद भरी आँखों को कवल कहते हैं’।

https://www.youtube.com/watch?v=Uwuq9DbgXrA

इसी फिल्म मे किशोर कुमार और लता मंगेशकर के साथ, साहिर का लिखा गीत, ‘मुहब्बत बड़े काम की चीज है’ बहुत लोकप्रिय हुआ।

1981 मे साई परांजपे की फिल्म ‘चश्मेबद्दूर’ फिल्म के लिए येशुदास द्वारा गया ‘कहा से आए बदरा’ आज भी बहुत लोकप्रिय गीत है। 1983 मे कमल् हासन और श्रीदेवी अभिनीत फिल्म सदमा मे येशुदास का गीत ‘सुरमई अँखियों मे, नन्हा मुन्ना सा एक सपना दे जा रे, निंदिया के उड़ते पाखी रे, अँखियों मे आ जा साथी रे’ आज भी दिल को सुकून देता है। इस गीत के संगीतकार इलायराजा थे।

1990 के दशक के से येशुदास हिन्दुस्तानी सिनेमा से लगभग बाहर हो गए हालांकि इसी दशक मे आखिर मे तमिलनाडु के प्रख्यात गायक एस पी बाल सुब्रह्मण्यम फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के गीतों से हिन्दी सिनेमा पटल पर छा गए थे। येशुदास केरल मे अपनी संगीत साधना करते रहे और उनकी लोकप्रियता असीमित्त थे। रजनीकान्त, एसपी बलसुब्रह्मण्यम आदि की तरह उन्हे भी प्रसिद्धि और महानता के लिए हिन्दी और हिन्दी भाषी लोगों की स्वीकार्यता पर निर्भर नहीं रहना पड़ा हालांकि उनकी आवाज ने हिन्दुस्तानी गायकी को ही मज़बूत किया।

येशुदास का मुख्य फोकस अपनी भाषा के जरिए ही लोगों तक पहुंचना था। केरल और दक्षिण मे तो उनकी वाणी देववाणी कही जाती है। केरल मे उन्हे लोगों का असीमित प्यार मिला और यह कह सकते है के वह वहा के सांस्कृतिक प्रतिनिधि है, आयकोन हैं। अपने छ दशक से अधिक के लंबे सफर मे येशुदास ने 25000 से अधिक गीत गाए हैं। कुछ लोग ये आँकलन पचास हजार से अधिक होने का करते हैं जो मलयालम के अलावा, तमिल, कन्नड, हिन्दी, तेलुगु, बंगाली और ऑडिया भाषाओ मे भी गाए। इसके अलावा उन्होंने विदेशी भाषाओ मे भी गीत गाए इनमे अरबी, अंग्रेजी, रूसी और लैटिन भी शामिल है। 1975 मे उन्हे पद्मश्री, 2002 मे पद्म भूषण और 2017 पद्म विभूषण पुरुस्कारों से सम्मानित किया गया। उसके अलावा उन्हे 8 राष्ट्रीय पुरुस्कार और अनेकों क्षेत्रीय पुरुस्कार मिले हैं। 43 बार उन्हे विभिन्न भाषाओ मे सर्व श्रेष्ठ गायक का पुरुस्कार मिल चुका है जो एक रिकार्ड है। 1987 मे उन्हे ये कहना पड़ा कि उन्हे इतने पुरुस्कार मिल चुके हैं कि अब उसकी आवश्यकता नहीं है। हकीकत यह है आज येशुदास किसी भी पुरुस्कार से बड़े हैं. सन 1970 और 1980 के दशक मे मलयालम मे शायद ही कोई ऐसी फिल्म रही हो जिसमे येशुदास का गीत न हो और वो हिट न हुआ हो। ऐसा कहा जाता है कि येशुदास ने एक दिन मे 11 अलग अलग भाषाओ मे गीत रिकार्ड किए।

येशुदास की धार्मिक मान्यताओ को लेकर बहुत बार आलोचनाए भी हुए हैं। वह एक रोमन कैथोलिक परिवार से आते हैं। हालांकि उनके भजन और अध्यात्म को लेकर हिन्दुओ मे कभी कोई सवाल नहीं हुए क्योंकि वह सबरीमाला के भक्त हैं और बहुत से मंदिरों मे उन्होंने अपने भजन गाए हैं हालांकि बहुत से मंदिरों मे गैर हिन्दू होने के कारण उन्हे प्रवेश भी नहीं मिला तब भी उनकी निष्ठा मे कोई कमी नहीं आई। सितंबर 2017 मे त्रिवेंद्रम के प्रसिद्ध पदमनाभा मंदिर मे प्रवेश करने हेतु उनके आवेदन को मंदिर समिति ने स्वीकार कर लिया और दशहरे के दिन उन्हे मंदिर मे भगवान के दर्शन करने की अनुमति दे दी। गैर हिन्दुओ को इस मंदिर मे केवल प्रवेश तब मिलता है जब वे ये लिखित मे देते हैं कि उनकी भगवान पद्मनाभा मे विश्वास है। येशुदास के इस विश्वास को लेकर केरल मे कोई शक नहीं है। उनके बहुत से विचारों से बहुत से उनके प्रशंसक भी असहमत हैं जैसे सबरीमाला मंदिर मे महिलाओं के प्रवेश को लेकर उन्होंने कहा था कि महिलाओं को मंदिर मे आने से बचना चाहिए क्योंकि इससे पुरुषों का ध्यान भटकता है। मूलतह वह सबरीमाला के सवाल पर धार्मिक मान्यताओ का समर्थन कर रहे थे और उनके साथ खड़े थे जो महिलाओ के प्रवेश का विरोध कर रहे थे। असल मे येशुदास के गीतों मे भक्ति और अध्यात्म है इसलिए वह परम्पराओ के विरुद्ध नहीं खड़े होंगे। सबरीमाला को लेकर उनके भजन या गीत अत्यधिक लोकप्रिय हैं। हिन्दी मे मेरी दृष्टि मे इतने भक्तिभाव से गाने वाले एक ही व्यक्ति दिखाई देते हैं जो केवल भजन ही गाते थे और उन्हे हम हरीओम शरण के नाम से जानते हैं। उनकी हनुमान चालीसा और राम चरित मानस की चौपाइया बहुत लोकप्रिया हुई हैं। येशुदास की आवाज मे लोगों को ईमानदार भक्तिभावना दिखाई देती है इसलिए उनके ईसाई होने के बावजूद कभी उनकी हिन्दू देवी देवताओ पर निष्ठा पर कोई सवाल खड़े नहीं होते। हम उन्हे केरल का संस्कृतिक राजदूत कह सकते हैं। उन्हे कर्नाटक संगीत को घर घर पहुंचाया है और इसे सबसे अधिक लोकप्रिय बनाने मे उनका बहुत बड़ा योगदान है। मैं तो केवल इतना कह सकता हूँ कि यदि हम भी मलयालम जानते तो शायद यशुदास की आवाज के जादू और उसकी अलौकिकता को समझ पाते क्योंकि हिन्दुस्तानी मे उनके गीत बहुत कम हैं और उसके आधार पर हम उनका पूरा आँकलन नहीं कर सकते हालांकि जीतने भी गीत उन्होंने गाए वे अमर हो गए और बहुत लोकप्रिय भी हुए।

आज येशुदास जब अपना जन्मदिन मना रहे हैं तो ये हर संगीत प्रेमी के लिए गर्व की बात है कि हमने उन्हे सुना और गाते हुए देखा। उनके प्रशंसक उन्हे गणगंधर्वण कहते हैं और उनकी आवाज को अलौकिक या दैववाणी कहते हैं। शायद इसमे कुछ भी अतिशयोक्ति नहीं है क्योंकि उनकी आवाज मे वो सब कुछ है जिसमे रुहानीयत या जिसे कई बार लोग आध्यात्मिक कहते हैं। येशुदास स्वस्थ रहे और अपने कर्णप्रिय संगीत से सबको रुहनीयत का एहसास करते रहे। वो एक लिविंग लेजन्ड हैं जिन्होंने संगीत की इतनी बड़ी सेवा की है आज भी वो कर्णप्रिय और दिल की गहराइयों को छू जाता है। हम येशुदास जी से ये ही अनुरोध करेंगे के कभी कभी कुछ फिल्मी, गैर फिल्मी गीत हिन्दी मे गाते रहिए क्योंकि आपकी आवाज को सुनना ऐसे ही ही जैसे कोई प्रकृति की गोद मे बैठे, झरनों और पहाड़ों से, किसी अदृश्य शक्ति से बात कर रहा हो। आपके कंठ की मधुरता ऐसी बनी रहे ताकि लाखों प्रशंसकों के जीवन मे आप मिठास घोलते रहे। ऐसे कर्णप्रिय और सुनहरी आवाज के मालिक येशुदास को हमारी हार्दिक शुभकामनाएं।

Waste Removed, Scars Remain: Bhopal Gas Survivors Demand Justice for 40 Years of Poison

0

Bhopal: Ten days after the removal of 337 metric tons of hazardous chemical waste from the Union Carbide factory in Bhopal, the survivors of the gas tragedy remain stoic—immersed in their daily struggles barely reacting to the toxic legacy around them. The scars of the 1984 disaster and the contamination of their surroundings have become a grim part of their existence, resigned to a fate they can neither escape nor question.

A Partial Effort in Waste Removal

This partial waste removal mandated by the High Court is only a symbolic effort. The larger reality remains untouched. Soil and groundwater in Bhopal are still laced with toxic chemicals and neither the corporations responsible nor the government have addressed the lingering harm. In nearby Pithampur, chaos erupted when the hazardous waste arrived for incineration. Already burdened with industrial pollution, residents fear this will irreparably harm their land, water, and health, leaving them vulnerable to chronic illnesses and environmental degradation.

The Madhya Pradesh High Court on January 6 gave six weeks to the state government for safe disposal of Union Carbide waste scheduling the next hearing for February 18. A petitioner claimed the government moved hazardous waste from the Bhopal gas tragedy without consulting Pithampur residents. MP government had sought time from the Court for the disposal of chemical waste amidst protest.

Addressing journalists on January 1, Chief Minister Mohan Yadav of Madhya Pradesh said, “The waste consists of 60% soil and 40% chemicals including naphthalene, a byproduct of pesticide production. Scientists suggest naphthalene loses its impact within 25 years. Since 40 years have passed, concerns about waste disposal are no longer relevant.”

MP Congress president Jitu Patwari met former Lok Sabha speaker Sumitra Mahajan at her residence seeking her support to stop incineration citing concerns about increased cancer risks for locals.

Widespread Contamination and Health Crisis

A NEERI report revealed that Union Carbide’s toxic waste was dumped across 21 locations, including a vast 32-acre solar evaporation pond at the abandoned factory. A breach in the pond’s lining in 1982 allowed chemicals to seep into groundwater, poisoning supplies for 48 nearby settlements. The contamination has led to severe health problems including damage to the brain, kidneys, liver, and congenital defects in children born decades later.

The frustration among survivors has now turned to anger. Faheem Uddin, who sells leather belts near the abandoned factory expressed his resentment. He questioned why it took four decades and court intervention to remove even a fraction of the waste. “Why didn’t they dispose of it immediately after the disaster?” he asked. “Allowing the waste to remain caused untold damage to our lives and health.”

A State-Sponsored Crime?

Environmentalist Abhay Dubey called the Bhopal gas tragedy a state-sponsored crime exposing systemic corruption as evidenced by the government’s decision to allow Union Carbide to operate in the city without scrutinizing waste treatment methods. “The factory’s waste has poisoned Bhopal’s groundwater for 40 years,” Dubey explained. “This negligence reflects a complete failure by the government. Even in 1984, India had the Water Act of 1974 and the Air Pollution Act of 1981. How could such blatant risks be ignored?”

He criticized the use of Pithampur for incinerating hazardous waste. “Groundwater contamination caused by Union Carbide’s waste doesn’t stay confined to Bhopal. It moves unpredictably. Pithampur has been handling toxic waste since 2012. This isn’t limited to Union Carbide—it includes waste from hundreds of industries more hazardous than Union Carbide ever was. The public was not informed or involved in decisions about environmental policies. The ongoing pollution shows a disregard for citizens’ health and safety. Critics who warn that Pithampur might become a “slow-motion Bhopal” are years too late; the damage has been ongoing for over a decade. If the poison isn’t from Union Carbide, does that make it any less toxic?” he asked.

The Supreme Court of India in 2003 directed all states to create dedicated landfill sites for the safe disposal of hazardous waste including provisions for incineration and deep burial, as part of a comprehensive hazardous waste management plan. Three sites in Madhya Pradesh—Pithampur, Jabalpur, and Rajgarh—were designated for this purpose. Yet, only Pithampur was developed.

Dubey emphasized the need for transparency, urging the government to release detailed reports on waste management and the rationale for using Pithampur. Despite Supreme Court guidelines, an IAS officer heads Madhya Pradesh’s Pollution Control Board ignoring the mandate for a scientist reflecting a disregard for laws.

Activists Demand Accountability

Activist Balkrishna Namdeo condemned the removal of toxic waste to Pithampur. He said that taxpayers are unfairly bearing the ₹126 crore expense for waste disposal, despite laws requiring industries to handle their own waste. Dow Chemical, which profits from its business in India must take responsibility for cleaning the Union Carbide site. “The waste should be removed from India entirely, as incinerating it in Pithampur or anywhere else in the country will only create new hazards. The government’s leniency toward multinational corporations prioritizes their interests over the nation’s well-being, compromising public health and environmental safety,” he stated.

In 2019, Hindustan Unilever was forced to send 300 tonnes of mercury waste from its Kodaikanal factory to the US for recycling and permanent disposal after years of legal battles and environmental campaigns.

Namdeo warned that Pithampur residents will face severe health risks if incineration proceeds. “Land used for such toxic waste disposal becomes barren, and we risk creating a new Bhopal by arbitrarily relocating the problem. The government must address not only the 337 metric tons of waste but also the toxins buried across 21 dump sites on the Union Carbide premises which continue to contaminate groundwater. These hidden poisons are far more dangerous than the packed waste,” he added.

Survivors’ Stories of Suffering

Zahoor Ahmed, a survivor of the gas tragedy, recounted the night of horror in 1984. “I was 15 years old when the gas leaked,” he said. “The air was suffocating, our eyes burned, and people were running aimlessly, choking and collapsing. My mother and father later died from gas-related illnesses. The poison aged me prematurely, and my children still bear its effects.”

Another survivor, Mohammad Afzal, lamented the lack of justice despite aid pouring in from across the globe. “I received ₹25,000 as compensation,” he said bitterly. “We stood in long queues like beggars to collect small amounts of ₹200 each month. If they couldn’t compensate us fairly, they should have left us to mourn in peace. Let us carry our pain silently. Even now, the waste removal feels like a charade. The land will likely be encroached upon for political gain instead of being rehabilitated for the victims.”

गुम होती धुनें, खोते कलाकार: पाकिस्तान के लोक-संगीत की सिसकियां

[dropcap]ज[/dropcap]वाद शरीफ़ द्वारा निर्देशित यह डॉक्यूमेंट्री पाकिस्तान की मरती हुई विरासत, लोक-संगीत और उन अंतिम पारंपरिक वाद्य-वादक, गायक तथा शिल्पकारों को दर्शाता है जो देश के लिए एक संपत्ति हैं, पर जिनका मूल्य नहीं रह गया है। सिंधु नदी की यात्रा करते हुए इसमें पाकिस्तान की समृद्ध लेकिन उपेक्षित संगीत की संस्कृति पर प्रकाश डाला गया है।

डॉक्यूमेंट्री शुरुआत में सिंध के एकमात्र बोरेंडो-वादक फकीर जुल्फिकार से परिचय कराती है, जो सिंधी बांसुरी का एक प्रकार ‘नार’ भी बजाते हैं। बोरेंडो मिट्टी से बनाया जाता है, बिल्कुल मिट्टी के बर्तन की तरह, जिसमें छोटे-छोटे छेद होते हैं, जिससे वादक ध्वनि की तीव्रता को नियंत्रित कर सकता है। अल्लाहजुरिओ पाकिस्तान में इस वाद्य-यंत्र के अंतिम शिल्पकार हैं और कठिनाई में जी रहे हैं।

इससे आगे डॉक्यूमेंट्री खमीसु खान गांव में जाती है, जहां अब्दुल खमीसु खान रहते थे, जो अल्घोजा के मूल शिल्पकार थे। उन्होंने अपने छात्र इब्राहिम हनेजो को इस वाद्य-यंत्र को बनाने की कला सिखाई और अब वह पाकिस्तान में एकमात्र व्यक्ति हैं जो इस उत्कृष्ट कृति को बनाना जानते हैं। आज के समय में इस वाद्य-यंत्र की कोई मांग नहीं है, इसलिए वह इसे केवल अपने शिक्षक के बेटे अकबर खमीसु खान के लिए बनाते हैं, जो अंतिम अल्घोजा-वादक हैं। इब्राहिम ने इस वाद्य-यंत्र के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है।

सिंध का सबसे बड़ा जिला थार कुछ सबसे असाधारण प्रतिभाशाली वाद्य-वादकों और गायकों का घर है, माई धाई उनमें से एक है। उमरकोट के सत्तार जोगी, जो सांस्कृतिक संगीत को जीवित रखने की एकमात्र जिम्मेदारी उठाते हैं, एक सपेरे और ‘मुरली बीन’ वादक हैं, क्योंकि वाद्य-यंत्र सार्वजनिक रूप से नहीं बेचा जाता है, इसलिए थार की विरासत का यह प्रतीक धीरे-धीरे लुप्त होता जा रहा है।

इसके बाद डॉक्यूमेंट्री बलूचिस्तान जाती है, जहां हमें सचू खान से मिलवाया जाता है जो पाकिस्तान के एक प्रसिद्ध सरोज कलाकार हैं और हृदय-रोग से जूझ रहे हैं। इस विशेष तरह के सरोज वाद्य-यंत्र के अंतिम शिल्पकार के रूप में मुहम्मद जान अपने दैनिक संघर्ष के बारे में बताते हैं। संघर्ष के बारे में इसलिए एक ऐसे अनूठे सरोज की मांग न के बराबर रह गई है।

वहीं, रहीमयार खान गांव से चोलिस्तान जनजाति की भक्ति मंडली में कृष्ण लाल भील और उनके शिष्य अजमल लाल भील शामिल हैं। वे दोनों रांति वाद्य-यंत्र बनाते हैं और बजाते भी हैं और शिल्पकला के लिए सामग्री खोजने के लिए संघर्ष करते हैं। अजमल खुलासा करते हुए कहते हैं, “इंस्ट्रूमेंट का तार घोड़े के बालों से बना है, पर लोग हमें घोड़े के बाल देने से मना कर देते हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि हम उनका उपयोग करके काला-जादू कर सकते हैं।” यह जोड़ी पाकिस्तान में रांति के एकमात्र वादक और शिल्पकार हैं और जीने के लिए बड़ी मुश्किल से गुजारा कर रहे हैं।

इसी तरह, पेशावर में एजाज सरहदी का परिवार है, जिसे पाकिस्तान और संयुक्त भारत में सरिंदा को लोकप्रिय बनाने का श्रेय दिया जाता है। भले ही वह देश में बचे एकमात्र सरिंदा-वादक हैं, पर उनके बेटे ने इसके बजाय सैक्सोफोन सीखने का विकल्प चुना है।

पाकिस्तान के सबसे प्रमुख सारंगी-वादकों में से एक ज़ोहैब हसन 34 तारों वाला एक चुनौतीपूर्ण वाद्य-यंत्र बजाते हैं, जिसे बजाना दुनिया का सबसे कठिन माना जाता है। यह लंबे समय से लाहौर के शाही मोहल्ला के शास्त्रीय नृत्य से जुड़ा हुआ था, जिसे जनरल ज़िया-उल-हक के शासन ने गैरकानूनी घोषित कर दिया था। उस्ताद ज़ियाउद्दीन का मानना ​​है कि संगीत को चरमपंथियों द्वारा गैरकानूनी घोषित कर दिया गया है, जबकि पवित्र शास्त्रों में यह साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं है कि इस्लाम में यह निषिद्ध है।

यह डॉक्यूमेंट्री धार्मिक मौलवियों और आतंकवादी हमलों (विशेष रूप से बलूचिस्तान में) के रवैये को भी उजागर करती है जिसने लोक-संगीत परंपरा को और अधिक चोट पहुंचाई है। इस बीच, एक अन्य संगीतकार दिखाता है कि सारंगी की गर्दन में इस्लामी मेहराब है और सवाल करता है कि ऐसा वाद्य-यंत्र गैर-इस्लामी कैसे हो सकता है?

उस्ताद ज़ियाउद्दीन कहते हैं, “सिर्फ़ दो चीजें हैं जिन्हें आप देख नहीं सकते लेकिन आप उन पर आंखें मूंदे भरोसा कर सकते हैं; ‘इश्क़ और ‘मौशक़ी।” लेकिन, संगीत जो हमें वैश्विक स्तर पर जोड़ता है और हमारी विरासत का अभिन्न अंग है, वह हमारे सामने ही अपनी अंतिम सांसें ले रहा है।

दरअसल, डॉक्यूमेंट्री ‘इंडस ब्लूज़’ किसी भी दर्शक को पाकिस्तान की संगीत परंपराओं का रोडमैप प्रदान करती है। यह पाकिस्तान के लोक और शास्त्रीय संगीतकारों के व्यक्तिगत जीवन, अनुभवों और कच्ची भावनाओं के साथ रांती, सारंगी, सरोज, बलूची बैंजो, चरधा, मुरली बीन, अलगोजा, बोरेंडो और सरिंडा सहित प्राचीन वाद्य-यंत्रों की विरासत का विवरण देती है, पर इस दुखद वास्तविकता के साथ कि पूरी सांस्कृतिक विरासत इन गुमनाम नायकों के साथ ही लुप्त हो जाएगी।

ये नायक जब आपको अपने पूर्वजों के बारे में किस्से सुनाते हैं, तो आप उनकी आंखों में गर्व देखते हैं और फिर एक पल पहले उनकी आंखों और आवाज में जो गर्व था, उसकी जगह उनकी विरासत के भविष्य को लेकर चिंता घर कर जाती है। उत्तराधिकार की श्रृंखला में अंतिम व्यक्ति होने के नाते उनके पास आपको बताने के लिए बहुत कुछ है।

कुछ पल ऐसे भी होते हैं जब उनकी मासूमियत और समर्पण आपको मुस्कुराने पर मजबूर कर देते है। फिर कुछ ऐसे पल भी होते हैं जब आप उनके दिलचस्प किस्से सुनकर हंस पड़ते हैं, पर अंत में जो होता है वह यह है कि ये उनके परिवार के आखिरी सदस्य हैं। यही विचार आपको इसे देखने के बाद घंटों तक परेशान करता रहता है और आप सहज रूप से यह सोचने से खुद को नहीं रोक पाते कि हम क्या खोने वाले हैं।

यहां लोक-संगीत के अंतिम संस्कार में कलाकार अपना ही शोकगीत गा रहे हैं। हम एक शिल्पकार को अपने उस्ताद की मौत पर विलाप करते हुए देखते हैं, एक लोक संगीतकार को जिसका बेटा देशी वाद्य बजाने से मना कर देता है क्योंकि इससे पैसे नहीं मिलते हैं।

“जब शांति और प्रेम मर जाते हैं तो संगीत की परवाह किसे है?” दरअसल, एक लोक-संगीत के कलाकार का यह विचार निर्देशक जावेद शरीफ़ की डॉक्यूमेंट्री में कही गईं बातों को सारांश भी है।

Is Your Voter ID Unique? EPIC Numbers Shared Across States Raise Serious Questions

0

Kolkata: Check your EPIC (Electors Photo Identity Card) numbers; they might have been issued to someone else in the country!

It means that, as claimed by the Election Commission of India, your EPIC number is no longer unique. An EPIC number is a 10-digit ‘unique’ identification number assigned by the ECI to each registered voter.

However, Parijayee Shramik Aikya Mancha, working for migrant workers, has found that several EPIC numbers were issued to two persons. We are mentioning three of them here: EPIC Number LPZ2746576 belongs to Sahin Alam from South Dinajpur, West Bengal, and Aiyub Pathan from Ahmedabad, Gujarat.

Similarly, two voters have been assigned EPIC Number LPZ2746790 — Taslim Mia from South Dinajpur, West Bengal, and Jignesh Makvana from Ahmedabad, Gujarat. Another EPIC Number, XYZ0997544, was issued to Golam Masum from the Murshidabad District, 63 Raninagar Assembly, along with Rimpi Bilash from Haryana, 4 Hisar Lok Sabha, and 51 Barwala Assembly.

“Our Mancha member Md Asif first came across this issue. When he informed me, we checked several migrant workers’ EPIC numbers, and to our shock, we found that there are several such cases,” Md Ripon, state president of PSAM, told eNewsroom.

“It is now well known that across the country, migrant workers from Bengal are termed ghuspethias (infiltrators) or Rohingyas. No official record suggests that any infiltration is taking place from Bangladesh or Myanmar, but poor, Bengali-speaking people are being killed or tortured. The one EPIC number for two people is another episode in this regard. By doing this, any migrant worker can be falsely implicated in an economic or criminal case committed by someone else.”

The Mancha has written to the Chief Election Commissioner of West Bengal on December 27 and is waiting for a reply. It has also written to Bengal Chief Minister Mamata Banerjee.

A voter from Murshidabad, whose name is associated with two EPIC numbers, has expressed concern and written to Murshidabad’s District Magistrate, who also happens to be the Returning Officer, requesting action on this issue.

Trinamool Congress’s Rajya Sabha member Samirul Islam told eNewsroom about the issue and expressed similar apprehensions. “This is not good for any voter and can have serious implications. I have talked to several officials and am waiting for the Election Commission’s verification before taking further action.”

Ripon believes that this issue may not be limited to Bengali migrant workers but could affect voters across the country. “Because we have 2.46 lakhs registered workers, whenever we identify such issues, we cross-check a few. However, as India is the largest democracy, with a huge number of voters, this problem could affect anyone, anywhere.”

The state president of PSAM has also released a video message to the voters to check their Epic numbers. To get to know whether your number has been issued to some other person, there is no need to mention the state in the select your state column just mention your number and fill captcha.

In recent elections, India’s opposition parties have raised serious concerns on Electronic Voting Machine (EVM)s  and especially about the significant increase in voting percentages after polling ends. Some political observers believe that one EPIC number being issued to two voters could be easily connected to the increased voting percentage. However, political parties have yet to wake up to this shocking revelation about voters’ unique identities.

This is a developing story, and updates will be provided once the ECI responds to the issue.

मदरसे से यूनिवर्सिटी ऑफ साउथहैम्पटन तक: कोलकाता के नौजवान ने इंटरनेशनल कामयाबी से तोड़े पूर्वाग्रह

कोलकाता: मदरसा छाप – एक गाली या तंज, जो आजकल भारतीय मुसलमानों को नीचा दिखाने के लिए इस्तेमाल हो रहा है। लेकिन ऐसे लोग मोहम्मद इसरार से मिलें, जिन्होंने पिछले दशक में न सिर्फ मदरसा की तालीम हासिल की बल्कि सेकेंडरी स्कूल, सीनियर सेकेंडरी एजुकेशन, ग्रेजुएशन और भारत के टॉप कॉलेज और यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री भी पूरी की। हाल ही में, उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ साउथहैम्पटन से दूसरी मास्टर डिग्री भी हासिल की, वो भी पूरी तरह से फंडेड स्टूडेंट के तौर पर।

पिछले हफ्ते, कोलकाता के रहने वाले इसरार ने यूनिवर्सिटी ऑफ साउथहैम्पटन से अपनी MSc (मैरिटाइम आर्कियोलॉजी) की डिग्री हासिल की। 24 साल के इसरार, जो एक आम परिवार से ताल्लुक रखते हैं, अब एक इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से पीएचडी (डॉक्टरेट इन फिलॉसफी) करने की ख्वाहिश रखते हैं। इसके बाद वो प्रोफेशनल करियर की तरफ कदम बढ़ाएंगे।

बचपन में ही पिता का साया उठ गया

इसरार के वालिद, मोहम्मद मुश्ताक का इंतिकाल तब हुआ जब वो सिर्फ चार साल के थे। उनके वालिद एक छोटे कारोबारी थे। इसके बाद उनके बड़े भाई, मोहम्मद इस्तियाक, ने उनका सहारा बनकर घर की जिम्मेदारियां उठाईं।

मदरसे के गलियारों से यूनाइटेड किंगडम तक का सफर कैसे हुआ?

इसरार के सफर की शुरुआत कोलकाता के इलियट लेन से हुई। लेकिन उनका यह सफर यूनाइटेड किंगडम तक कैसे पहुंचा?

एक दोस्त से मिली प्रेरणा

इसरार बताते हैं, “चूंकि मेरे वालिद का इंतिकाल बहुत पहले हो गया था, मुझे मदरसे (जामिया अब्दुल्लाह इब्ने मसूद, कोलकाता) में तालीम के लिए भेजा गया। लेकिन मेरे बचपन के दोस्त हसन अब्दुल गफ्फार, जो एक इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ते थे और पढ़ाई में बेहतरीन थे, ने मुझे मॉडर्न और प्रोफेशनल कोर्स में दिलचस्पी लेने के लिए प्रेरित किया।”

आज उनके दोस्त हसन एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और एक्सेंचर में काम करते हैं।

शेख अबू सईद मदरसा से यूनिवर्सिटी ऑफ साउथहैम्पटन यूनाइटेड किंगडम तक
शेख अबू सईद, जामिया अरिफिया के संस्थापक | तस्वीर व्यवस्था की गई

इसरार ने बताया, “हसन की वजह से मैंने तय किया कि मुझे भी अपने देश में माने जाने वाले मुख्यधारा के कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज में पढ़ाई करनी है। मदरसे की पढ़ाई के बाद मैंने इलाहाबाद (अब प्रयागराज) के जामिया अरिफिया मदरसा में दाखिला लिया, जो अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से मान्यता प्राप्त है।”

जामिया अरिफिया के पाठ्यक्रम में इंग्लिश, गणित, साइंस और हिंदी जैसे आधुनिक विषय पारंपरिक तालीम के साथ शामिल थे। लेकिन इसरार ने अपनी पढ़ाई को लेकर बड़े सपने देखे थे। उन्होंने AMU से सीनियर सेकेंडरी एजुकेशन पूरी की।

ग्रेजुएशन और मास्टर्स की पढ़ाई

“सीनियर सेकेंडरी के बाद, मैंने AMU से इतिहास (ऑनर्स) में ग्रेजुएशन किया। फिर, मैंने मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी, हैदराबाद में दाखिला लिया और वहां से इतिहास में मास्टर डिग्री पूरी की,” इसरार ने बताया।

हैदराबाद में पढ़ाई के दौरान इसरार ने खुद को आर्थिक रूप से सहारा देने के लिए Genpact में काम किया।

काम और पढ़ाई का संतुलन

इसरार ने बताया, “मुझे सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक क्लास अटेंड करनी पड़ती थी और फिर दोपहर 3 बजे से आधी रात तक काम करना पड़ता था। कई बार तो रात 3 बजे तक काम करना पड़ता। ये शेड्यूल मुश्किल था, लेकिन मैंने इसे कामयाबी के साथ पूरा किया।”

बड़े सपने देखने की हिम्मत

इसरार की कहानी सिर्फ मदरसा छात्रों के लिए ही नहीं बल्कि आधुनिक शिक्षा पाने वालों के लिए भी प्रेरणादायक है।

उन्होंने बताया, “मास्टर्स के बाद, मैंने यूनिवर्सिटी ऑफ साउथहैम्पटन में मैरिटाइम आर्कियोलॉजी में पूरी तरह से फंडेड MSc के लिए आवेदन किया। हालांकि मेरा बैकग्राउंड आर्ट्स का था, लेकिन मैंने साइंस बेस्ड मास्टर डिग्री हासिल करने की चुनौती स्वीकार की। शुरुआत में यह कठिन था, लेकिन फिर मैंने इसका लुत्फ उठाना शुरू कर दिया। आर्कियोलॉजी इतिहास का हिस्सा है, लेकिन मैरिटाइम आर्कियोलॉजी का अध्ययन भारत में अभी भी कम प्रचलित है। इसके बावजूद मैंने इस कोर्स को सफलता से पूरा किया।”

इसरार ने कहा, “मैं अपनी मदरसे की पृष्ठभूमि पर गर्व करता हूं।”

उन्होंने अपनी मां अमना खातून को अपनी कामयाबी का सबसे बड़ा सहारा बताया। “मेरी अब तक की यात्रा में मेरी मां मेरी रीढ़ रही हैं, जिन्होंने हर फैसले में मेरा साथ दिया।”

 

ये इंग्लिश में प्रकाशित रिपोर्ट का अनुवाद है।

From Madrasa to University of Southampton: Kolkata’s Lad Breaks Stereotypes with International Achievements

0

Kolkata: Madrasa Chaap is an abusive or slang term increasingly used to demean Indian Muslims. However, such people should meet Mohammad Israr, who, in the last decade, completed not only his Madrasa education (along with secondary school) but also his senior secondary education, graduation, and a Master’s degree from India’s top college and university. Recently, he earned another Master’s degree from the University of Southampton, that too as a fully funded student.

Last week, Israr, a resident of Kolkata, received his MSc in Maritime Archaeology from the University of Southampton. The 24-year-old, who comes from a modest family, aims to pursue a Doctorate in Philosophy (PhD) at an international university before embarking on a full-time professional career.

Israr’s father, the late Mohammad Mushtaque, passed away when he was only four years old. His father was a small businessman. Since then, Israr’s elder brother, Mohammed Istiak, has been supporting him.

But how did the journey of a Madrasa student, starting in the lanes of Elliot Lane, lead to the United Kingdom?

Inspired by a Friend to Pursue Additional Education Beyond Madrasa

“Since my father passed away early in my life, I was sent to a Madrasa (Jamia Abdullah ine Masood, Kolkata) for studies. However, my childhood friend Hassan Abdul Ghaffar, who attended an English medium school and excelled in academics, inspired my interest in modern and professional courses,” Israr told eNewsroom over phone from Southampton.

His friend is now a software engineer working with Accenture.

“Because of Hassan, I developed an interest in studying at colleges and universities considered mainstream in our country. After my initial studies at Madrasa, I joined Jamia Arifia Madrasa in Allahabad (now Prayagraj), which was recognized by Aligarh Muslim University,” he explained.

Kolkata madrasa to UK university of southampton stereotypes education Shaikh Abu Saeed Ehsanullah Mohammadi Safwi
Shaikh Abu Saeed, the Founder of Jamia Arifia | Arranged

Jamia Arifia’s curriculum includes English, Mathematics, Science, and Hindi alongside traditional subjects. However, Israr, with clear goals in mind, pursued senior secondary education at AMU.

“After completing higher secondary school, I earned a bachelor’s degree in History (Honours) from AMU. Then, I enrolled at Maulana Azad National Urdu University, Hyderabad, and completed a Master’s degree in History there,” he mentioned.

While studying in Hyderabad, Israr worked at Genpact to support himself financially.

Balancing Work and Studies

Israr worked tirelessly to achieve his degrees. “I had to attend classes from 9 a.m. to 1:30 p.m. and then work from 3 p.m. until midnight. Sometimes, I had to work until 3 a.m. It was a tough schedule, but I succeeded,” he said.

Daring to Dream Big

Israr’s story is not just inspiring for Madrasa students but also for those pursuing modern education.

“After my Master’s, I applied for a fully funded MSc in Maritime Archaeology at the University of Southampton. Although I came from an arts background, I challenged myself to pursue a science-based Master’s degree. Initially, it was difficult, but I began enjoying it. Archaeology is a part of history, but the study of maritime archaeology is still uncommon, especially in India. Nonetheless, I completed the course successfully,” said Israr, who proudly embraces his Madrasa background in ‘New India.’

“In my journey so far, my mother, Amna Khatoon, has been my backbone, supporting me in every decision,” he added.

फकीर से फेम तक: मोहम्मद रफ़ी की सुरों भरी कहानी

[dropcap]दि[/dropcap]सम्बर 24 को पार्श्व गायक मोहम्मद रफ़ी का सौवाँ जन्मदिन था, लेकिन मोहम्मद रफ़ी हमारे दिलों दिमाग से गायब नहीं हुए अपितु ऐसा लगता है उनके चाहने वालों की संख्या निश्चित तौर पर बढ़ी होगी। 24 दिसंबर 1924 को पंजाब के सुल्तान सिंह कोटला नामक गाँव मे जो आज के अमृतसर जिले का मजीठा कस्बा है। गाँव मे एक फकीर के साथ चलते और उनका अनुसरण करते और गाते गाते उन्हे फीको नाम से जाना जाने लगा। 1935 मे उनके परिवार लाहौर मे शिफ्ट हो गया और वहा उन्होंने शास्त्रीय संगीत की शिक्षा ली। उन्हे पहली बार स्टेज पर गाने का मौका उस समय मिला जब लाहौर मे उस जमाने के मशहूर गायक कुंदन लाल सहगल साहब को आना था लेकिन उनके आने मे देरी के कारण से आयोजकों मे किसे ने 13 वर्षीय मोहम्मद रफ़ी को सुना था और उसे स्टेज पर आकार गाने को कहा। पहले तो लोगों को लगा के कोई मज़ाक कर रहा है बाद मे जब उन्होंने गाना शुरू किया तो बहुतों को ये लग गया के गानों का एक सितारा आ गया है। फिर 1941 में उन्होंने लाहौर मे एक पंजाबी फिल्म गुल बलोच के लिए पहला गाना रिकॉर्ड किया। ये फिल्म 1944 में रिलीज हुई।

1944 मे वह अपने पिता के साथ मुंबई आ गए जहां वह के प्रख्यात भेंड़ी बाजार मे रहने लगे। फिर उनकी मुलाकात प्रख्यात निर्माता निर्देशक अब्दुल रशीद करदार, महबूब खान, और नजीर से हुई। यही पर संगीतकार श्याम सुंदर ने उन्हे अपनी फिल्म गाँव की गोरी के लिए हिन्दी फिल्मों मे उनका पहला गाना दिया जिसके बोल थे, “अजी दिल हो काबू मे तो दिलदार की ऐसी की तैसी”। प्रारंभ में अन्य गायकों की तरह मोहम्मद रफ़ी पर भी के एल सहगल का प्रभाव दिखाई देता है। फिर उन्होंने अदायगी मे भी किस्मत आजमाई। फिल्म लैला मजनू 1945 और जुगनू 1947 मे उन्होंने एक्टिंग के प्रयास किए जो बहुत नहीं चले। अनमोल घड़ी मे नूरजहां के साथ उनका गाना “यहा बदला वफ़ा का बेवफाई के सिवा क्या है, मोहब्बत करके भी देखा, मूहोंबबत मे भी धोखा है’, लोगों को बहुत पसंद आया। 1947 मे पाकिस्तान बनने पर नूरजहां वहा चली गई लेकिन रफी साहब ने भारत मे ही रहने का निर्णय लिया। उन्हे फिल्मों मे गाने मिलने शुरू हो गए थे लेकिन 1948 मे गांधी जी की हत्या कए बाद गीतकार राजेन्द्र कृष्ण और संगीतकर हुस्न लाल भगत राम ने उनसे एक गीत गवाया जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। गीत बापू की अमर कहानी लगभग 12 मिनट लंबा है और लोगों मे बहुत प्रचलित हुआ। 1944 मे वह संगीतकार नौशाद के लिए ‘पहले आप’ फिल्म मे ‘हिंदुस्तान के हम हैं, हिंदुस्तान हमारा है’ गया चुके थे। ‘अनमोल घड़ी’ से नौशाद और मोहम्मद रफ़ी के बीच दोस्ती और मजबूत हो गई जहा रफी ने ‘तेरा खिलोना टूट बालक’ गाना गया।

1952 मे फिल्म बैजु बावरा मे रफी नौशाद की जोड़ी ने वो कमाल किया जो आज तक भारतीय संगीत के इतिहास मे शायद कोई कर नहीं पाएगा। फिल्म की कहानी कोई बहुत कमाल की नहीं है और न ही फिल्म की फोटोग्राफी मे कोई दम है लेकिन नौशाद के संगीत, शकील बदयूनी के गीतों और रफी की आवाज ने वो ऊंचाई छू दी जिस तक पहुंचना उस दौर मे तो कम से कम बहुत मुश्किल था। शकील बडायूनी ने जो गीत लिखे वो हमारे सिनेमा और संस्कृति की सबसे बड़ी धरोहर है और नौशाद के संगीत और मोहम्मद रफ़ी की आवाज ने इन गानों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया। इस फिल्म का सबसे महत्वपूर्ण गाना है ‘ओ दुनिया के रखवाले, सुन दर्द भरे मेरे नाले’ को जिस ऊंचाई तक मोहम्मद रफ़ी ने पँहुचाया वो आज के दौर मे भी असंभव है। इसके बाद इस फिल्म का सबसे महत्वपूर्ण भजन है ‘ मन तड़पट हरि दर्शन को आज’, में रफी ने अपने शास्त्रीय गायन से साबित कर दिया के उन्हे संगीत की कितनी विशाल समझ है। इसी फिल्म मे मोहम्मद रफ़ी और लता का एक दो गाना है: तू गंगा की मौज मे मै यमुना का धार, हो रहेगा मिलन ये हमारा तुम्हारा’, आज भी सुना जाता है। नौशाद-शकील बदायूंनी-मोहम्मद रफी का एक और अविषमरणीय गीत है 1948 में आई फिल्म ‘दुलारी’ से जिस फिल्म को तो शायद कोई याद न रखता हो लेकिन गीत हमारे होंठों पर आज भी है: सुहानी रात ढल चुकी, ना जाने, तुम कब आओगे, यहा की रुत बदल चुकी, न जाने तुम कब आओगे’। मुझे लगता है आज भी शाम की तनहाई मे ये गीत हमारे दिलों में खूबसूरत रूमानियत भर देते है।

मदर इंडिया मे मोहम्मद रफ़ी के ‘दुख भरे दिन बीते रे भैया, अब सुख आयो रे, रंग जीवन मे नया लायो रे’ के साथ साथ मतवाला जिया, बेहद खूबसूरती से गया गया है। नौशाद रफी साहिर और शकील की जोड़ी इसलिए भी खूब चली क्योंकि रफ़ी का उर्दू पर अच्छा नियंत्रण था और वो शायरी के भावों को बेहद संजीदगी से सुरों का रूप दे देते थे। ‘मेरे महबूब’ फिल्म का ‘मेरे महबूब तुझे मेरी मूहोंबबत की कसम, मेरा खोया हुआ रंगीन नजारा दे दे, या फिर कोहिनूर फिल्म मे लता मंगेशकर के साथ ‘दो सितारों का जमीन पर है मिलन, आज की रात’, फिल्म दिल दिया दर्द लिया का टाइटल सॉन्ग: दिलरुबा मैंने तेरे प्यार मे क्या क्या न किया, दिल दिया दर्द लिया, या कोई सागर दिल को बहलाता नहीं, तो दिलीप कुमार पर पूरी तरह से फिट होता है। वही दिलीप साहब के लिए उन्होंने क्लैसिकल गीत भी दिए। संघर्ष फिल्म मे “मैरे पैरों मे घुँघरू बंधा दे तो फिर मेरी चाल देख ले’ अथवा फिल्म गंगा जमुना का नैन लड़ी जई है तो मनबा मा कसक होई बे करी को आज भी भोजपुरी का सबसे महत्वपूर्ण गीत माना जा सकता है। फिल्म राम और श्याम कथानक के तौर पर बिल्कुल साधारण थी लेकिन इस फिल्म मे दिलीप साहब पर ये गीत बहुत चला: ‘आज की रात मेरे दिल की सलामी लेले’. उसके अलावा भी गीतों की फहरिष्ट बहुत बड़ी है इसलिए बहुत महत्वपूर्ण गीत छूट भी जाते है और उनके साथ न्याय नहीं हो पाता। फिल्म मेला के लिए: ‘ये जिंदगी के मेले दुनिया मे कम न होंगे, अफसोस हम न होंगे’ भी अपने समय में बहुत हिट रहा। दिलीप कुमार के समकालीन राज कपूर ने मुकेश को अपनी आवाज कहा और कुछ एक फिल्मों में मन्ना डे ने उन्हे अपनी आवाज दी लेकिन 1949 की फिल्म बरसात मे राज कपूर ने मोहम्मद रफी से एक गीत गवाया जो फिल्म मे राज कपूर नर्गिस दत्त के विछोह को दिखाने के लिए बैकग्राउंड के तौर पर दिखाया गया है गीत के बोल थे “मैं जिंदगी में हर दम रोता ही रहा हूँ”।

ऐसा कहा जाता है के रफ़ी साहब नौशाद के संगीत और दिलीप कुमार की आवाज थे लेकिन हकीकत ये है के उनके गानो का कोई जवाब नहीं। उस दौर मे दिलीप कुमार के समकालीन अभिनेता थे देव आनंद जो नवकेतन बैनर्स के तहत फिल्मे बना रहे थे। हकीकत ये कि एस डी बर्मन द्वारा संगीत बद्ध किए गए और शैलेन्द्र द्वारा लिखे गए बहुत से गीत जो देवानंद पर फिल्माए गए है उनका।

उसे दौर मे उन्हे ओ पी नैय्यर, शंकर जयकिशन, रौशन और एस डी बर्मन ने भी पहचान लिया और फिर शुरू हुई हिन्दी सिनेमा के एक नायाब गायक की यात्रा जिसके सुरों के लिए कोई साज मुकाबला नहीं कर सकता था। 1950 का दौर था जब फिल्मों मे नायक के तौर पर दिलीप कुमार ट्रेजेडी किंग की भूमिका निभा रहे थे और रफी उनके लिए दर्द भरे नगमे गा रहे थे। अक्सर गीत शकील बदायूंनी के होते थे। दिलीप कुमार के लिए रफी की आवाज बिल्कुल उनके अंदाज से मेल खाती थी। संगीतकार ओ पी नैययर ने मोहम्मद रफ़ी को बी आर चोपड़ा की फिल्म फिल्म नया दौर मे लिया और शायद उस दौर की यह उनकी पहली ऐसी फिल्म होगी जिसका हर एक गीत सुपर हिट हुआ। इस फिल्म से साहिर ने भी अपनी कलम और रोमांस का जलवा बिखेरा। ओ पी नैय्यर की एक और खास बात थी और वो ये के उन्होंने संगीत की दुनिया मे लता मंगेशकर के एकाधिकार को चुनौती दी। ये दौर ऐसा था के लता मंगेशकर से गाना गवाये बिना कोई ये मान ही नहीं सकता था कि फिल्म हिट होगी भी लेकिन ओ पी ने इस मिथक को तोड़ दिया। नया दौर ने ऐसी धूम मचाई के उसके गीत आज भी उतने ही जवा है जितने उस व्यक्त थे। ‘उड़े जब जब जुलफ़े तेरी’, और ‘मांग के साथ तुम्हारा मैने मांग लिया संसार’ दोनों रोमांस के परम थे और आज भी विवाह संगीत मे सर्वाधिक चलते हैं लेकिन इस फिल्म मे जिस गीत ने साहिर के समाजवाद को रोमांस से जोड़ा वो था ‘साथी हाथ बढ़ाना, एक अकेला थक जाएगा मिल कर बोझ उठाना’। ये गीत आज भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना उस समय था।

“मेहनत अपने लेख की रेखा, मेहनत से क्या डरना,

कल गैरों के खातिर की अब अपनी खातिर करना,

अपना दुख भी एक है साथी, अपना सुख भी एक,

अपनी मंजिल सच की मंजिल, अपना रास्ता नेक।

साथी हाथ बढ़ाना”

इस गीत को जिस अंदाज मे मोहम्मद रफ़ी ने गाया है उसकी उम्मीद किसी दूसरे से नहीं की जा सकती। हालांकि आशा भोसले ने इस गीत में पूरी बखूबी से अपनी खूबसूरत आवाज से उसके साथ पूरा न्याय किया है।

इसी फिल्म का ‘ये देश है वीर जवानों का, अलबेलों का मस्तानों का ‘अभी भी हमारे देश की शादियों में सबसे ज्यादा बजाया जाता है और आश्चर्यजनक रूप से देशभक्ति इस गीत मे लोग ज्यादा मजे मे डांस करते है। ओ पी नैयर का मोहम्मद रफ़ी आशा समीकरण कश्मीर की कली मे खूब फबा। शम्मी कपूर और शर्मिला टैगोर के रोमांस ने उसे युवाओ मे बेहद लोकप्रिय कर दिया। ‘दीवाना हुआ बादल, सावन की घटा छाई, ये देख के दिल झूमा, ली प्यार ने अंगड़ाई ने पूरे रोमांस की परिभाषा को बदल दिया। लेकिन इस फिल्म मे भी जिस गीत ने शम्मी कपूर की याहू छवि को और मजबूत कर दिया वो था ‘ये चाँद सा रौशन चेहरा, जुल्फों का रंग सुनहरा, तारीफ करूँ क्या उसकी जिसने तुझे बनाया’।

संगीतकार शंकर जयकिशन ने मोहम्मद रफ़ी को आर के से बाहर की फिल्मों में गवाया। कपूर भाइयों में ही शम्मी कपूर के लिए रफ़ी साहब ने वो गीत गाए जो जनता में दिलीप साहब के लिए गाए गीतों से बहुत आगे निकल गए। 1961 में आई फिल्म जंगली मे शैलेन्द्र के लिखे ‘याहू, चाहे कोई मुझे जंगली कहे’ ने देश भर में रफी की आवाज को नए युवाओ तक पहुंचा दिया। इसी फिल्म मे ‘एहसान तेरा होगा मुझ पर, दिल कहता है तो कहने दो, मुझे तुमसे मोहब्बत हो गई है, मुझे पलकों की छाँव मे रहने दो’ या मेरे यार शब्बा खैर, बहुत लोकप्रिय हुआ।’ शम्मी कपूर के लिए ‘तुमसा नहीं देखा’ मे ‘यू तो हमने लाख हसीं देखे है, तुमसा नहीं देखा’, चाइना टाउन मे ‘बार बार देखो हजार बार देखो, ये देखने की चीज है दिलरुबा, फिल्म प्रिंस मे शंकर जय किशन के साथ, ‘बदन पे सितारे लपेटे हुए, ओ जाने तमन्ना कहा जा रही हो’, फिल्म ब्रह्मचारी मे, “आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे हर जुबान पर, सबको मालूम है और सबको खबर हो गई’, ‘दिल के झरोखे में तुझको बिठाकर, यादो को तेरी मैं दुल्हन बनाकर, रखुंगा मै दिल के पास, मत हो मेरी जा उदास’ आदि अलग अलग शेड के गाने गा कर रफी ने आवाज की दुनिया मे अपना दबदबा बना दिया था। दिलीप कुमार के मोडेल पर चलने वाले हर एक कलाकार के लिए रफ़ी की आवाज होना जरूरी था। उसी दौर मे राजेन्द्र कुमार, जिन्हे जुबली कुमार भी कहा जाता था के लिए मोहम्मद रफ़ी ने अत्यंत ही कर्णप्रिय गाने गाए। फिल्म ‘सूरज’ में बहारों फूल बरसाओ, मेरा महबूब आया है, मेरा महबूब आया है, फिल्म आरजू मे ‘ऐ फूलों की रानी, बहारों की मल्लिका, तेरा मुस्कुराना गजब ढा गया, फिल्म आई मिलन की बेला मे ‘ओ संयम तेरे हो गए हम, प्यार में तेरे खो गए हम, जिंदगी को मेरे सनम मिल गया बहाना’, मेरे महबूब में ‘मेरे महबूब तुझे, मेरी मोहब्बत की कसम, मेरा खोया हुआ रंगीन नज़ारा दे दे’ या ‘याद में तेरी जाग जाग के हम रात भर करवटें बदलते रहते है हो या.. फिल्म तलाश मे लता मंगेशकर के साथ ‘पलकों के पीछे से क्या तुमने कह डाला,” अभी भी उस दौर के रोमांस को जिंदा रखते है। साथ के दशक के इस दौर में शम्मी कपूर की स्टाइल मे जॉय मुखर्जी और विश्वजीत दोनों ही खूब चले और इन दोनों की ही फिल्मों में ओ पी नैय्यर रफी आशा भोसले के गीत भी बहुत पॉपुलर हुए।

फिल्म मेरे संनम के लिए ‘पुकारता चला हूँ मै, गली गली बहार की, बस एक छाँव जुल्फ की, बस एक निगाह प्यार की’ में रफ़ी की आवाज का जादू दिखता है वैसे ही जॉय मुखर्जी के लिए ‘बंदा परवर, थाम लो जिगर, बन के प्यार मै आया हूँ, खिदमत मे आपकी हुज़ूर बस येही दिल लाया हूँ या लाखों हैं निगाह मे, जिंदगी की राह में, संयम हसीन जवान, या हमदम मेरे मान भी जाओ कहना मेरे प्यार का। आदि गाने अभी भी युवाओ के दिल की धड़कन है। इसी दौर मे धर्मेन्द्र, जीतेंद्र और राजेश खन्ना के लिए भी रफी ने गीत गाए पर इसमे कोई शक नहीं के 1970 का दौर किशोर कुमार का था और लोगों के मूल्य भी बदल रहे तो और रोमांस का तरीका भी बदल गया था। उस पर एक चर्चा अलग से होगी।

मोहम्मद रफी ने अपने दौर के हर एक अभिनेता के लिए गाया और सबने उनका लोहा माना। लेकिन 50 के दशक के दो लोगों पर हम विशेष चर्चा करेंगे जिनके लिए रफ़ी ने ऐसे इमॉर्टल गीत गा दिए कि आज भी वे मील का पत्थर हैं। पहली चर्चा हम करेंगे महान निर्माता निर्देशक अभिनेता गुरु दत्त की जिनके लिए रफी के गाने आज भी हमारे दिलों पर राज करते है। गुरुदत्त-ओ पी नेयर-मोहम्मद रफी और गीता दत का कॉमबीनेशन बहुत सशक्त था। 1954 मे आई फिल्म आर-पार मे देवानंद हीरो थे और फिल्म का गीत ‘लेके पहला पहला प्यार, लेके आँखों मे फऊमार, जादू नगरी से आया है कोई जादूगर’, आज भी सिनेमा के सबसे खूबसूरत गीतों मे से एक है। इस जोड़ी ने एक से बढ़ कर एक चुलबुले-गुदगुदे नगमे हमे दिए। मजरूह के लिखे  ‘सुन सुन ए जालिमा, प्यार हमको तुमसे हो गया, दिल से मिला ले दिल मेरा, तुझको मेरे प्यार की कसम’ हो या ‘मोहब्बत करलो जी भरलो अजी किसने रोका है, बड़े गजब की बात है इसमे भी धोखा है,’ या आँखों ही आँखों मे इशारा हो गया, बैठे बैठे जीने का सहारा हो गया’। गुरुदत्त की अलग अलग फिल्मों मे रफी ने अपनी बेहतरीन संगीत प्रतिभा दिखाई और न केवल मुख्य नायक के लिए गीत गाए अपितु हास्य अभिनेता जॉनी वाकेर के लिए भी बेहद अविषमरणीय गीत दिए।  ‘मिस्टर एण्ड मिसेस 55 मे “उधर तुम हसीं हो,  इधर दिल जवान है ये रंगीन रातों कीएक दास्ताँ है” या “जाने कहा मेरे जिगर गया जी, अभी अभी यही था किधर गया जी”, सर जो तेरा चकराये, या दिल घूमा जाए, आज प्यारे साथ हमारे काहे घबराए, काहे घबराए।

गुरु दत्त की फिल्म प्यासा मे ‘हम आपकी आँखों मे इस दिल को बसा दे तो’ तो स्वयं गुरु दत्त पर फिल्माया गया था लेकिन इस फिल्म के जिस गीत ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया वो था “ये महलों, ये तख्तों, ये ताजों की दुनिया, ये इंसान के झूठे रवाजों की दुनिया, ये दुनिया अगर मिल भी जाए तो क्या है’। और जिस तरीके से रफी इस गीत का अंत करते है जब उनका स्वर आसमान छूता है वो किसी अन्य गायक के लिए अकल्पनीय है क्योंकि रफ़ी साहब की रेंज के आगे सब फेल है लेकिन हकीकत ये है के ये केवल रेंज ही नहीं अपितु उर्दू के अल्फ़ाजो को वह जिस नजाकत और नफासत से गाते थे वो किसी के बस का नहीं है। वो दिखाता है के उनकी भाषा पर कितनी कमांड थी। फिल्म ‘चौदवही का चांद’ का शीर्षक गीत इसका प्रतीक है, “चौधवी का चाँद हो, या आफताब हो, जो भी हो तुम खुदा की कसम, लाजवाब हो”।

गुरु दत्त के अलावा एक और महान कलाकार के लिए रफी साहब ने ऐसा कमाल गाया के आज भी वो हमारी जिंदगी मे मिठास और रोमांस जगाते रहते है। ये है हमेशा नौजवान रहने वाले सुपर हीरो देवानंद जिनके नवकेतन बैनर्स के तहत एस डी बर्मन के संगीत मे रफ़ी ने कभी ना भुलाने वाले गाने हमे दिए। 1963 मे आई फिल्म ‘तेरे घर के सामने’ मे देवानंद के लिए ‘दिल का भंवर करे पुकार, प्यार का राग सुनो, प्यार का राग सुनो रे’ हो या ‘देखो रूठा ना करो, बात नज़रों की सुनो’ अथवा तेरे घर के सामने, एक घर बनाऊँगा” मे उनकी आवाज का जादू बेमिसाल है। नवकेतन की 1960 की फिल्म ‘काला बाजार’ मे ‘खोया खोया चाँद, खुला आसमान’ या अपनी तो हर आह एक तूफान है’ ने उस दौर मे बहुत प्रसिद्धि पाई। 1958 मे देव आनंद मधुबाला अभिनीत काला पानी का ‘अच्छा जी मै हारी पिया मान भी जाओ ना, देखी तेरी यारी मेरा दिल जलाओ ना’ मे रफ़ी आशा ने बिल्कुल देवानंद-मधुबाला का चुलबुलापन दिखाया है। फिल्म मे देवानंद पर फिल्माया गीत ‘हम बेखुदी मे तुमको पुकारे चले गए, सागर मे जिंदगी को उतारे चले गए’ को फिल्म को देखकर रफ़ी की आवाज की रूह महसूस की जा सकती है।

1965 मे नवकेतन बैनर्स की गाइड में देवानंद ने एस डी बर्मन के संगीत के लिए गीत लिखने की जिम्मेवारी शैलेन्द्र को दी और दोनों ने ही उस क्रांतिकारी फिल्म के लिए वो संगीत और गीत दिए जो आज भी मील का पत्थर है। ‘दिन ढल जाए हाय, रात न जाए, तू तो ना आए, तेरी याद सताए’ देवानंद वहीदा रहमान पर फिल्माया गया एक बेहद खूबसूरत गीत है. क्योंकि यह फिल्म अपने दौर से बहुत आगे की थी इसलिए इसमे गीतों का अर्थपूर्ण होना और उनमें जीवन दर्शन सबसे महत्वपूर्ण था। हालांकि इस फिल्म के दो सबसे हिट गीत, लता मंगेशकर का ‘आज फिर जीने की तमन्ना है, आज फिर मरने का इरादा है’, और लता-किशोर कुमार द्वारा गाया ‘गाता रहे मेरा दिल, तू ही मेरी मंजिल, कहीं बीते ना ये राते, कहीं बीते ना ये दिन’ थे लेकिन अर्थपूर्ण गीतों मे देव-वहीदा पर फिल्माया गया ‘तेरे मेरे सपने अब एक रंग है, जहा भी ले जाए रहे हम संग है’। इस गीत के बोल इतने सशक्त है के वो शैलेन्द्र की महान लेखनी की और भी इंगित करते है। ‘तेरे दुख अब मेरे, मेरे सुख अब तेरे, तेरे ये दो नैना, चाँद और सूरज मेरे, ओ मेरे जीवन साथी, तेरे मेरे सपने अब एक रंग है, जहा भी ले जाए रहे हम संग है’। देवानंद के दीवानेपन को रफ़ी ने जिस तरीके से गाया वो ये साबित करता है के किस तरीके से उन्होंने दिलीप कुमार और देवानंद दो बिल्कुल अलग अलग किस्म के अदाकारों केलिए उनके व्यक्तित्व के अनुसार गीत दे दिए। गाइड में ‘क्या से क्या हो गया, बेवफा तेरे प्यार मे’ देवानंद के उन्मुक्त दीवानगी को दिखाता है।

रफ़ी ने अपने दौर के हर अभिनेता के लिए गया। उनकी आवाज में दर्द था, दीवानगी थी, मस्ती थी, चुलबुलापन था और मोहब्बत की खुसबू थी लेकिन ये वो दौर था जब सिनेमा में साहित्य और कला के चाहने वाले थे। निर्माता निर्देशक गीत-संगीत पर बहुत जोर देते थे और ऐसे ही दौर मे कला परिपक्व हुई और हमे ऐसे गीत मिले जो आज भी हमारे दिलों को सुकून देते है। रफ़ी के लिए स्वर्णिम दौर सन साठ का दशक था हालांकि 1970 के अंत तक भी वह बहुत कर्णप्रिय और भवप्रिय गीत गाते रहे और जीतेंद्र जैसे अभिनेता के लिए उन्होंने कुछ बेहतरीन गीत दिए। 1975 मे फिल्म ‘हँसते जख्म’ के लिए कैफ़ी आजमी के गीत ‘तुम जो मिल गए हो, तो ये लगता है, के जहा मिल गया है, एक भटके हुए रही को कारवां मिल गया है” हो या ‘उस मुल्क की सरहद को कोई छू नहीं सकता, जिस मुल्क की सरहद पे निगेबान हैं आंखे’। रफ़ी साहब के गीतों के फेहरिस्त बहुत बड़ी है और हम उनके साथ न्याय नहीं कर पाएंगे। मैंने तो वो लिखा जितना मुझे पता है और जो गीत मुझे दिल को छू गए।

मोहम्मद रफ़ी कभी मरते नहीं है क्योंकि वह लोगों के दिलों मे अपने गीतों, मधुर आवाज के जरिए जिंदा है। गीत केवल चीखना चिल्लाना नहीं है अपितु उसमे आपका डूबना जरूरी है। रफ़ी दिल से गाते थे और इसलिए बाते अंदर तक चली जाती थी। अभिनेता जीतेंद्र की एक फिल्म जिसे लोग आज याद भी नहीं रखते होंगे, ‘नया रास्ता’ उसमे मे साहिर लुधियानवी ने जो क्रांतिकारी बोल लिखे उसे मोहम्मद रफ़ी ने जिस अंदाज मे गाय है वो सीधे दिल पे जाता है। रफ़ी साहब और साहिर की जोड़ी ने ये कमाल हमेशा दिखाया। एक शायर और शब्दों के बिना गीत कुछ नहीं है और गीतों मे रूह नहीं तो वो कहीं के नहीं रहते। रफ़ी साहब को उनकी पुण्यतिथि पर मैं उनके गाए इस गीत को बोलो को यहां प्रस्तुत कर रहा हूँ जो आज के दौर में हम सबके लिए बहुत जरूरी है। साहिर ने पूरी दुनिया को जो संदेश दिया उसे जिस अंदाज में मोहम्मद रफ़ी ने गाया उसे बस सलाम ही किया जा सकता है।  भारत रत्न मोहम्मद रफ़ी को हमारा सलाम

‘पोंछ कर अश्क़ अपनी आँखों से,

मुस्कुराओ तो कोई बात बने,

सर झुकाने से कुछ नहीं होता,

सर उठाओ तो कोई बात बने.।।

जिंदगी भीख में नहीं मिलती,

जिंदगी बढ़के छीनी जाती है,

अपना हक संगदिल जमाने से

छीन पाए तो कोई बात बने,

रंग और नस्ल, जाति और मजहब

जो भी हो आदमी से कमतर है,

इस हकीकत को तुम भी मेरी तरह,

मान जाओ तो कोई बात बने,

नफ़रतों के जहां मे हमको

प्यार की बस्तियां बसानी है

दूर रहना कोई कमाल नहीं,

पास आओ तो कोई बात बने।

ज़ाकिर हुसैन के साथ संगीत के सफर में: अमेरिका के एक सितारिस्ट की आंतरिक यात्रा

अल्टाडेना (कैलिफोर्निया): मैं हमेशा से महान उस्तादों जैसे पंडित रवि शंकर, अली अकबर ख़ान और उस्ताद अल्ला रक्खा के संगीत में डूबा रहा। ये सुर मेरे कानों में 12 साल की उम्र से गूंज रहे थे, और साथ ही बीटल्स और जिमी हेंड्रिक्स के साइकेडेलिक धुनें भी। जब मैं 15 साल का हुआ, तो मैंने उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश में बसे मसूरी के खूबसूरत पहाड़ी स्टेशन पर वुडस्टॉक स्कूल में सितार और तबला सीखने का अपना पहला साल पूरा किया।

मैं दुनिया का सबसे खुशक़िस्मत बच्चा महसूस करता था, क्योंकि मैं वही संगीत बजा रहा था जिससे बचपन में दिल लगा बैठा था। साथ ही कोशिश करता था कि खूबसूरत हिंदुस्तानी लड़कियों से ज़्यादा ध्यान न भटके। हर रोज़ हॉस्टल से स्कूल तक पहाड़ी रास्तों पर चलते हुए, पेड़ों पर उछलते-कूदते बंदरों को देखता। यहीं मैंने पहली बार एक पुरानी तबले की खाल पर हाथ रखा और पहली ‘धा’ बजाई, और राग यमन में अपनी पहली ‘सरगम’ छेड़ी। हिमालय की भव्य वादियों और साफ़ हवा में, मैं अपने आदर्शों के नक्शे-कदम पर था।

मैं उस जगह था, जहां से ऋषिकेश बस कुछ ही दूरी पर था। वहीं, जहां बीस साल पहले जॉन, पॉल, जॉर्ज और रिंगो अपनी रूहानी तलाश में आए थे। फ़ैब फ़ोर की तरह, मैं भी इन ख़ूबसूरत पहाड़ों में अपनी रूहानी यात्रा पर था। इस प्राचीन और मुश्किल संगीत के रास्ते पर चलते हुए, रागों का संगीत और तबले की दिलचस्प ज़बान ने मुझे अपना बना लिया था। मुझे तभी समझ आ गया था कि अब इस सफ़र से वापसी मुमकिन नहीं।

दिल्ली की वो ख़ास रात, जिसने सब बदल दिया

1985 की बात है, जब दिल्ली में पंडित शिव कुमार शर्मा और उस्ताद ज़ाकिर हुसैन का एक ख़ास कंसर्ट देखने का मौका मिला। उस रात जो मैंने महसूस किया, उसके लिए मैं बिल्कुल तैयार नहीं था। संतूर और तबले की जुगलबंदी ने अपनी ख़ूबसूरती और लयकारी से मेरा दिल और दिमाग़ झकझोर दिया। उनका संगीत एक बहती हुई ऊर्जा थी, जो बेहतरीन इम्प्रोवाइज़ेशन के दरिया में डूबती-उतराती रही।

मैं पूरी तरह से मंत्रमुग्ध था। उस रात मैंने महसूस किया कि संगीत के ज़रिए बिना बोले एक-दूसरे से बात करना मुमकिन है। यह एहसास मेरे अंदर यह सोच और पुख़्ता कर गया, जिसे आज भी अपने ध्रुपद के अध्ययन में साथ रखता हूं—कि यह संगीत हैरान कर देने वाला जादू है, जो हमें ताज्जुब और विनम्रता से भर देता है। जैसे सुकरात ने कहा था, “जितना मैं जानता हूं, उतना ही समझता हूं कि मैं कुछ नहीं जानता।”

ज़ाकिर हुसैन: रिदम के पैग़ंबर

चालीस साल बाद, ज़ाकिर हुसैन को सैकड़ों रिकॉर्ड और अनगिनत कंसर्ट्स में सुनने के बाद यह कहना मुश्किल नहीं कि उनके पास एक दुर्लभ संगीतिक अंतर्दृष्टि थी। वह भविष्य को भांपने की क्षमता रखते थे, जिससे वह समझ जाते थे कि दूसरे संगीतकार क्या करने वाले हैं। यह विशेषता उनके संगीत में भावनाओं की गहराई जोड़ती थी और इस बात की पुष्टि करती थी कि संगीत वास्तव में सुनने का एक कला रूप है। इस गहरी अंतर्दृष्टि ने हमें एक खूबसूरत सबक सिखाया—संगीत को स्वाभाविक और जैविक रूप से खुलने देना, जीवन पर भरोसे और अदृश्य चीज़ों पर विश्वास के साथ। संगीत के इस मंच से, ताल का यह पैग़ंबर वैश्विक मंच पर विजयी होकर उभरा। और जब ज़ाकिरजी बजाते थे, तो चाहे आप कुछ समझें या न समझें, आप उनके संगीत के आस्तिक बन जाते थे।

एक रचनात्मक कलाकार के रूप में, हमें तीन चीज़ें करनी चाहिए—किसी चुने हुए परंपरा और वंश की गहराई, भावना और विज्ञान का अध्ययन और उसे निखारना; उन लोगों को ध्यान से सुनना जो संगीत की सीमाओं को आगे बढ़ा रहे हैं; और अंत में, स्वयं बने रहना और अपनी आवाज़ खोजना।

तबला वादक ज़ाकिर हुसैन उस्ताद अल्ला रक्खा
ज़ाकिर हुसैन के साथ उनके पिता उस्ताद अल्ला रक्खा

शायद यही आत्मिक आह्वान था जिसे ज़ाकिर ने अपनाया। उन्होंने अपने पिता और पंजाब घराने की शानदार विरासत से सर्वश्रेष्ठ लिया। फिर उन्होंने इस जटिल भाषा को और विकसित किया, अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और जैज़ के तालों में खुद को डुबो दिया। वह एक ऐसे संगीतकार बन गए, जो किसी परंपरा, शैली, या सीमा से परे थे। वह एक आत्म-साक्षात्कार करने वाले कलाकार थे। ऐसा लगता है कि ज़ाकिर ने अपने जीवन का मकसद खोज लिया था, जैसे हमारे अमेरिकी संगीत पैग़ंबर सेंट जॉन कोलट्रेन और उनकी पत्नी स्वामिनी ऐलिस ‘तुरिया-संगीत-आनंद’ कोलट्रेन ने, खोज, खोजबीन और रहस्योद्घाटन के इस कठोर चक्र पर चलकर। कई लोगों की तरह, ज़ाकिर भी इस सार्वभौमिक पथ पर थे, जिसमें विनम्रता और रचनात्मकता बनाए रखने के लिए पूर्ण ईमानदारी और आत्म-त्याग की आवश्यकता थी।

ज़ाकिर एक असाधारण प्रतिभा थे, जिन्होंने यह सुनिश्चित किया कि वह खुद और दुनिया के लिए प्रासंगिक बने रहें। उन्होंने दो बार ‘चिल्ला’ किया—यह 40 दिनों की एक पारंपरिक तपस्या है, जिसमें एक भारतीय संगीतकार बिना रुके केवल खाने और सोने के लिए ब्रेक लेकर अभ्यास करता है। उन्होंने अपने पिता की तरह अपना जीवन संगीत को समर्पित कर दिया। वह एक ऐसे कलाकार थे, जिन्होंने संगीत को आत्मसात कर लिया था, यहां तक कि वह तबले में समा गए थे। जब वह बजाते थे, तो अक्सर आकाश की ओर देखते, उस चेहरे के साथ जो पूर्ण डूबाव और आनंदित आत्मसमर्पण का प्रतीक था। ऐसा लगता था कि उनके चेहरे पर कुछ दिव्य झलक मिल रही थी, जो उन्हें अनंत की ओर खींच रही थी। जैसे यीशु ने सिखाया, “स्वर्ग के राज्य में प्रवेश करने के लिए आपको बच्चे जैसा बनना होगा,” ज़ाकिर इसे स्वाभाविक रूप से कर रहे थे। यह बालसुलभ स्वभाव उनकी करिश्माई मौजूदगी का हिस्सा था।

उस साधारण तबले से जो निकलता था, वह ताल की अविश्वसनीय रूप से जटिल बनावट हो सकती थी, और फिर भी उस जटिलता के भीतर, उन्होंने गहन खेलभावना का संचार किया। आप उन्हें कई स्तरों पर अनुभव कर सकते थे—जैसे एक संगीत वैज्ञानिक, जो ताल के सूक्ष्म तत्वों का विश्लेषण कर रहा हो, या एक बच्चा, जो पानी के गड्ढे में कूदकर हंस रहा हो। ज़ाकिर हुसैन ने हमेशा गंभीर और सख्त शास्त्रीय संगीत का पीछा एक समर्पित दिल के साथ किया, जिसमें हास्य और खेल का मिश्रण था। उन्होंने आइंस्टीन के इस कथन को चरितार्थ किया, “सत्य और सुंदरता की खोज एक ऐसा क्षेत्र है, जिसमें हमें जीवन भर बच्चे बने रहने की अनुमति दी जाती है।”

पिछले पांच दिन, जब से उस्ताद अनंत में विलीन हुए हैं, संगीतकारों और संगीत प्रेमियों की वैश्विक दुनिया ने इस महान ताल के जादूगर को अपनी गहरी श्रद्धांजलि दी है। मुझे विश्वास है कि जल्द ही हमारा दुख कृतज्ञता में बदल जाएगा, क्योंकि ज़ाकिर हुसैन अब केवल अपने पिता और निजी नायक, महान उस्ताद अल्ला रक्खा के साथ दूसरी दुनिया में शामिल हो गए हैं। उनकी अनगिनत जुगलबंदी आज भी मस्तिष्क और आत्मा का पोषण करती हैं।

इन दिनों, मैं फिर से उनकी जादुई धुनों में डूब गया हूं, देर रात के सुनने के सत्रों में। मुझे लगता है कि मैं अपनी पूरी ज़िंदगी इस प्रेरणा के स्रोत से पीता रहूंगा, जैसे दुनिया भर के लाखों लोग पीते रहेंगे। हम सब ज़ाकिर की जीवन्त और संक्रामक आत्मा से हमेशा के लिए समृद्ध होते रहेंगे।

 

ये इंग्लिश में प्रकाशित लेख का अनुवाद है

The Bewildering Spirit and Charisma of Zakir Hussain

0

Altadena (California): I was immersed in the music of the legends, Ravi Shankar, Ali Akbar Khan and Alla Rakha, among others. These sounds had been ringing through my ears since the age of 12 along with the psychedelic soundtrack of the Beatles and Jimi Hendrix. I was fifteen years old and had completed my first year of studying sitar and tabla in the beautiful hill station of Mussoorie at Woodstock School, then in Uttar Pradesh, North India.

I felt like the happiest kid in the world, playing the exciting music that I had fallen so in love with as a kid and trying not to get too distracted by all the cute Indian girls. I walked up the mountainside daily from the dorm to the school watching monkeys in the trees above my head. It was here that I first put my hands on the goat skins of a worn tabla set and played my first ‘Dha’, and plucked out my first ‘sargam’ in Raga Yaman. Snuggled into the grand vistas and pristine air of the Himalayas, I was in the footsteps of my heroes, just a handful of kilometres from Rishikesh, where John, Paul George and Ringo had landed almost 20 years earlier. Like the Fab Four, I was on my spiritual journey in these majestic mountains, pursuing this ancient and rigorous path of musical transcendence. The raga music and the captivating language of tabla had me hooked and I knew even then there was no turning back.

I was primed but certainly not prepared for what I was to experience one special night in Delhi at a concert of Pandit Shiv Kumar Sharma and Ustad Zakir Hussain in 1985. The music just melted my mind with its elegance and rhythmic finesse. The santoor and tabla were united in an effusion of dynamic energy, ebbing and flowing through what seemed like an endless outpouring of cascading improvisations. I was enthralled and realized that day that telepathic communication was possible through music. It confirmed in me the thought that I still carry through into my studies of dhrupad today, and keeps me continually humble, that this music is a vehicle of bewilderment, in the best possible sense. Like Socrates, I discovered, “The more I know, the more I realize I know nothing.”

(L-R) Ustad Zakir Hussain performing with sitarist Paul

Forty years later, having listened to Zakir Hussain in countless concerts and on hundreds of records, it’s undeniable that he possessed some rare musical clairvoyance. He wielded a prescience that enabled him to know what the other musicians would do. Of course, this added tremendously to the depth of feeling in the art and confirmation that music is truly a listening art. This profound intuition taught us a beautiful lesson: to allow the music to unfold in a natural, organic way grounded in a deep trust in life, a faith in things unseen. From a pulpit of music, a prophet of the gospel of rhythm was emerging triumphant on the global stage and when Zakirji played, whether you understood anything or not, you became a believer!  

As creative artists, we must do three things– study and cultivate the depth, feeling and science of a chosen tradition and lineage; listen deeply to others who are innovating and pushing beyond musical boundaries; and finally, be ourselves, and find our voice.

Perhaps this was the spiritual calling that Zakir embodied. He took the best from his father and the incredible legacy of the Punjab gharana of tabla. Then he built upon that intricate language, immersing himself in the rhythms of Africa, Latin America, and Jazz until he became a musician who moved completely beyond any limitation of tradition, genre, or style. Here was a self-realized artist. I feel that Zakir found his calling, much like our American musical prophets, Saint John Coltrane and his wife Swamini Alice ‘Turiya-Sangit-Ananda’ Coltrane, on a similarly rigorous cycle of search, discovery and revelation only to return to the beginning again. Like many before him, Zakir seemed to be on this universal path which required complete integrity and self-emptying to maintain humility and creativity until the end.

Zakir was a phenomenon, who always made sure that he always stayed relevant to himself and the world. He twice undertook a ‘chilla’, a 40-day traditional ascetic ritual in which an Indian musician takes to practice alone non-stop, except to eat and sleep. He gave his life to music as his father did before him. Here was an artist who became the music, he embodied tabla to the point that he disappeared into the drums. He often looked toward the sky as he played with that face of complete immersion, of joyful abandon, like some kind of child mystic, a musical seer who had tapped into something that others were not privy to. It seemed that in his face you could tell he was seeing something up there, drawing him towards the infinite. As Jesus taught, ‘you must be like a child to enter the kingdom of heaven’, he seemed to do that naturally and this childlike nature was part of his captivating presence. What was coming out of that simple pair of drums could be an incredibly complex matrix of rhythmic intricacy and yet, within that sophistication, he infused the deepest sense of playfulness.

You could experience him on so many levels, like a musical physicist splicing the micro-beats of rhythm to discover new quantum elements or like a young boy jumping and laughing in a puddle of water.  Zakir continually reconciled the serious and rigorous intensity of pursuing classical music with a dedicated heart of humour and playfulness. He demonstrated the truth of Einstein’s statement that “the pursuit of truth and beauty is a sphere of activity in which we are permitted to remain children all our lives.”

For the past 5 days, since Ustad’s graduation into the infinite, the global world of musicians and music lovers has poured out our deepest bows to this great phenomenon of rhythmic creativity. I trust soon that our grief shall turn to gratitude, for Zakir Hussain has only joined his father and personal hero, the great Ustad Alla Rakha on the other side, where they are reunited in their fantastic creativity. Their many duets are still blissful brain food and nourishment for the soul, an immense legacy upon which Zakir Hussain built his prodigious catalogue of classical accompaniment and infectious, innovative world crossover music.

These days, I have immersed myself once again in his magical music, through many late-night listening sessions. I imagine I will continue to drink from this fountain of inspiration all of my days, as will millions around the world for generations to come. We all shall be infinitely enriched by the enlivening, contagious spirit which is, Zakir.