हेमंत सोरेन एक सोच है, बीजेपी उसे कैद नहीं कर सकती है- कल्पना सोरेन

Date:

Share post:

गिरिडीह: हेमंत सोरेन के शरीर को भाजपा ने जेल में बंद कर रखा है, पर हेमंत सोरेन की सोच को वो बंद नहीं रख सकते। यहाँ जितने भी लोग आए हैं- बच्चे, बड़े, औरतें सब हेमंत सोरेन हैं, कल्पना सोरेन ने गाण्डेय विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन करने के बाद अपने भाषण में कहा।

गाण्डेय की सीट, हेमंत सोरेन के जेल जाने से पहले, सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद खाली हो गई थी। सरफराज अहमद, जो झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक थे, ने कल्पना सोरेन के लिए ये सीट छोड़ी थी, जो हेमंत सोरेन के जेल जाने के कयास के बाद से मुख्यमंत्री के तौर पे देखी जा रही थी। पर बाद में जेएमएम ने पार्टी के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन, को हेमंत सोरेन के जगह पे चुना।

गाण्डेय उपचुनाव का मतदान कोडरमा लोकसभा चुनाव के साथ 20 मई को होगा।

आज कल्पना सोरेन के नामांकन में हेमंत सोरेन के भाई और दुमका से विधायक बसंत सोरेन भी रहे और जब रैली हो रही थी तो जेएमएम अध्यक्ष शिबू सोरेन और उनकी पत्नी रूपी सोरेन भी शामिल हुए।

पूरे परिवार के एक साथ होने से, सीता सोरेन, जो दिवंगत दुर्गा सोरेन, हेमंत सोरेन के बड़े भाई की विधवा है और पार्टी छोड़ कर भाजपा की जेएमएम के खिलाफ दुमका से उम्मीदवार है, के लिए भी बड़ा संदेश था, के सोरेन परिवार कल्पना के साथ खड़ा है।

78 वर्ष के शिबू सोरेन ने भी 41 डिग्री तापमान में कार्यक्रम सुनने आए लोगों से कल्पना के लिए वोट मांगा।

सोरेन परिवार के साथ इंडिया गठबंधन भी कल्पना के साथ पूरी तरह खड़ा दिखा, कांग्रेस के मिनिस्टर आलमगीर आलम, विधायक इरफान अंसारी, झारखंड अध्यक्ष राजेश ठाकुर, राजद नेता और मंत्री सत्यानंद भोक्ता, पूर्व एमएलए गौतम सागर राणा, सीपीआईएमएल नेता और कोडरमा से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार विनोद सिंह और जेएमएम के गिरिडीह तथा दुमका लोकसभा प्रत्याशी मथुरा महतो, नलिन सोरेन और विधायक सुदिव्य कुमार सोनू मौजूद रहे।

वहीं मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने भाजपा के लोकसभा में ‘नरेंद्र मोदी गारंटी’ पे कहा, “पता नहीं भाजपा वाले की मोदी की गारंटी का मतलब किस चीज की गारंटी है। मोदी की झूठ की गारंटी, या मोदी के जुमलों की गारंटी?”

लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भाषण दिया कि मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश के संसाधनों पे पहले हक़ मुसलमानों का है, और कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में लिखा है कि वो देश के लोगों की संपत्ति मुसलमानों में बाँट देंगे।

प्रधानमंत्री ने मुसलमानों के लिए ज्यादा बच्चे पैदा करने वाला और घुसपैठिया से संबोधन किया। जिसके बाद न सिर्फ देश के प्रबुद्ध लोगों ने इलेक्शन कमिशन को हेटस्पीच की शिकायत की बल्कि फ़ैक्ट चेकर्स ने मनमोहन सिंह पे दिये गए मोदी के ब्यान को भी गलत बताया और ये भी कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में ऐसी कोई बात नहीं की।

चंपई सोरेन ने आगे कहा, “मुझे तो लगता है, भाजपा को 150 सीट भी नहीं मिलेगी”।

कल्पना सोरेन ने गाण्डेय क्षेत्र में अपने काम के प्राथमिकता को भी गिनाया। पीने के पानी और सिंचाई के पानी की पूर्ति और चुने जाने के बाद एक महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना का वादा भी किया।

उन्होंने औरतों से ख़ास वादा किया, “मैं आपकी कल्पनाओं को पूरी करुँगी।”

Shahnawaz Akhtar
Shahnawaz Akhtarhttp://shahnawazakhtar.com
Shahnawaz Akhtar is a senior journalist with over two decades of reporting experience across four Indian states and China. He is the Managing Editor and founder of eNewsroom India, an independent, Kolkata-based digital media platform. His work focuses on human-interest reporting, capturing lived realities, resilience, and voices often ignored by mainstream media

Related articles

Before You Can Win, You Have to Survive Filing: Allegations Against TDP Put Andhra Civic Polls Under SC Scrutiny

The Supreme Court's intervention over alleged nomination obstruction has put Andhra Pradesh's civic polls under scrutiny. The dispute has intensified tensions between the TDP-led coalition and YSRCP, raising questions about electoral fairness and opposition rights.

“We Will Not Sign”: Neha Bora Rejects Peace Bond as Delhi HC Orders Disclosure of Evidence

Neha Bora has refused to sign a peace bond, calling it an attempt to curb dissent. The Delhi High Court has directed authorities to disclose the material against the AISA president and ensure natural justice before any bond order. AISA has also alleged threats against her outside Mandir Marg Police Station.

AISA President Neha Moves Delhi High Court Against Peace Bond Notice, Alleges Police Intimidation

AISA president Neha Bora has moved the Delhi High Court challenging a peace bond notice issued by Delhi Police under the BNSS. The student organisation alleges police intimidation and a crackdown on peaceful protests demanding Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar’s resignation and the rollback of SIR

Shivraj Singh Chouhan’s Aggression: Is There More to His Tribal Protest Than Meets the Eye?

Shivraj Singh Chouhan’s protest against the demolition of tribal homes in Madhya Pradesh has exposed tensions with Chief Minister Mohan Yadav. Disputes over farmers’ demands and the Ladli Behna scheme have added to speculation about BJP leadership dynamics.