कौन हैं इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार विनोद सिंह? जिसे रोकने प्रधानमंत्री आ रहे कोडरमा

Date:

Share post:

कोडरमा: 2 मई को भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अन्नपूर्णा देवी के नामांकन में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गिरिडीह आए थे और भाजपा के स्टार प्रचारक ने कहा था, इंडिया गठबंधन के कैंडिडेट कौन हैं? मैं नहीं जानता और न जानना चाहता हूँ। उपमुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में ये बताने की कोशिश की, विनोद सिंह या इंडिया के उम्मीदवार टिक नहीं पाएंगे उनके पार्टी के कैंडिडेट के सामने।

पर सिर्फ बारह दिनों के अन्दर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोडरमा लोकसभा में प्रोग्राम होना और वो भी उनके खुद के वाराणसी में नामांकन के दिन आना ये बताने के लिए काफी है कि इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार विनोद सिंह की वास्तविक पकड़ कोडरमा के मतदाताओं पर कितनी मजबूत हो गई है।

हालांकि, उम्मीदवार और भी हैं यहाँ से और उसमे जय प्रकाश वर्मा, जो पूर्व विधायक रह चुके हैं और निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विनोद सिंह के जनता के बीच पकड़ को सीधा नकारा गया था, इसलिए यहाँ सीधी बात इंडिया के उम्मीदवार की हो रही।

कौन हैं विनोद सिंह

विनोद सिंह कोडरमा इंडिया
विनोद सिंह | साभार: फेस्बूक/विनोदसिंह

बागोदर के तीन बार के विधायक विनोद सिंह, झारखंड के उत्कृष्ट विधायक के तौर पर जाने जाते हैं। विनोद सिंह के पिता महेंद्र सिंह भी तीन बार लगातार विधायक चुने गए थे बागोदर से। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र से  स्नाकोत्तर किए विनोद सिंह को झारखंड में एक काम करने वाले विधायक के रूप में पहचान है। अपनी सादगी और साफ छवि की वजह से माले विधायक आम लोगों के बीच खासे पसंद भी किए जाते हैं। विनोद सिंह के नोमिनेश्न के दिन न सिर्फ जेएमएम नेत्री कल्पना सोरेन साथ ही झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के विधानसभा में गरीब, शोषितों के आवाज़ उठाने की खूब तारीफ की।

प्रवासी मजदूरों की समस्याओं को तो झारखंड से लेकर दिल्ली तक उठा चुके हैं। माइका, जिसके लिए कभी कोडरमा विश्व मानचित्र पर जाना जाता था, उस उद्योग को पुनर्जीवित करने के लिए वह जेल भी जा चुके हैं।

इन्हीं सभी कारणों से कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में जहाँ भी विनोद सिंह का प्रचार चल रहा वहाँ खूब भीड़ आ रही उनको सुनने।

अन्नपूर्णा देवी भाजपा अन्नपूर्णा देवी भाजपा अन्नपूर्णा देवी भाजपा अन्नपूर्णा देवी बीजेपी

इसके इतर, एनडीए की मंत्री अन्नपूर्णा देवी को कभी क्षेत्र में काम नहीं करने, लोगों के पास चुनाव जीत कर दुबारा नहीं मिलने, संसद में सवाल नहीं उठाने और यहाँ तक की अपने सांसद मद के पैसे को खर्च नहीं करने के वजह से लोगों का कोपभाजन सहना पड़ रहा।

तो अब एक ही रास्ता कोडरमा सांसद के पास बचा था कि प्रधानमंत्री को बुलाये प्रचार के लिए।

पर जब अन्नपूर्णा देवी के फेसबुक पेज पर प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारी की तस्वीरें डाली गईं तो कुछ लोगों ने कमेंट कर दिया कि मंत्री रहते आपको मोदी जी को बुलाना पड़ा।

वैसे जिस तरह से देश के प्रधानमंत्री का भाषण हो रहा है, कोडरमा में भी हिन्दू-मुस्लिम या अर्बन नक्सल की बातें सुनने को मिल सकती हैं।

Related articles

Hemant Soren’s Youth Test: CID Arrests, 98% Demands Accepted — So Why Are Students Still Protesting?

Ranchi: Barely weeks after a Gen Z movement at Delhi's Jantar Mantar marched towards Parliament, thousands of job...

Gen Z Is Back in Politics: Madhya Pradesh Govt Agrees to Student Union Polls

The proposed return of student union polls in Madhya Pradesh marks a new chapter in campus politics, nearly two decades after Professor H S Sabharwal died following an alleged assault during a campus election dispute.

Two Protests, One Anger: Why Jharkhand’s Student Movement Is Different

What began as anger over JPSC-JSSC recruitment delays has grown into a wider test of how governments, police, political parties and media respond to student dissent.

Ink Attack on Neha Bora Rekindles Debate Over Dissent and Umar Khalid

The ink attack on AISA leader Neha Bora in Ranchi is more than an isolated incident. From Savitribai Phule to Mayawati and Aruna Roy, the story traces a history of public intimidation while examining how the attack has reignited debate over speaking out for Umar Khalid