झारखंड: आफ़ताब अंसारी के क़ातिल कौन हैं?

Date:

Share post:

रामगढ़: रामगढ़ ज़िला के एक विवाहित युवक आफताब अंसारी पर एक महिला द्वारा यौन शोषण का आरोप लगाया गया. इस मामले में 23 जुलाई को उनके विरुद्ध रामगढ़ थाना में महिला ने एक लिखित शिकायत दर्ज की.

लेकिन उसी दिन शाम को लगभग तीन बजे अर्शी गारमेंट्स जहां आफ़ताब अंसारी काम करते थे, वहां 

कुछ व्यक्तियों ने आफ़ताब अंसारी के साथ दुकान में घुसकर उनके साथ मारपीट की. उसके बाद उनको घसीट कर बाहर लें आए. बाहर लाकर फिर मारपीट की. जिसका वीडियो भी वायरल हुआ.

इस मारपीट को लेकर आफ़ताब की पत्नी सालेहा खातून ने दावा किया कि घटना के बाद रामगढ़ थाना की पुलिस आफ़ताब को थाने ले गई.

सलेहा खातून के अनुसार थाने में आफ़ताब अंसारी 24 तारीख की दोपहर तक मौजूद रहे लेकिन उसके बाद से उनकी कोई सुचना नहीं मिली.

26 जुलाई को पत्नी ने करवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज 

सालेहा खातून ने अपनी लिखित शिकायत में 23 जुलाई को आफ़ताब अंसारी के साथ हुई मारपीट का ज़िक्र करते हुए दावा किया कि मारपीट करने वाले टाइगर फोर्स के सदस्य हैं.

मारपीट करने वालों की पुष्टि करते हुए रामगढ़ के SP अजय कुमार ने बताया कि हिंदू टाइगर फ़ोर्स के एक सदस्य की गिरफ्तारी हुई है. मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की गई है जो जांच कर रही  है. जबकि मामले में दो FIR हुई हैं. एक सलेहा खातून के आवेदन पर तो दूसरी अर्शी गारमेंट्स की मालिक नेहा सिंह के आवेदन पर. 

SP के अनुसार मामले में BNS की 329, 333, 115, 126, 109, 79, 299 आदि के अलावा 

IT एक्ट की धारा भी लगी है. 

जब रामगढ़ SP से पूछा गया कि सलेहा खातून का दावा है कि आफ़ताब अंसारी 24 जुलाई की दोपहर तक आफ़ताब रंगढ़ थाने में थे, तो वह वह कब और कैसे बाहर निकल गए? इस सवाल पर उन्होंने बताया कि आफ़ताब 24 जुलाई को 12 बजे थाना से चुपचाप निकले, जिसकी CCTV फुटेज भी है. 

26 जुलाई की रात आफ़ताब का शव दामोदर नदी के निकट मिला 

आफताब की गुमशुदगी की खबर फैलते ही शनिवार देर रात तक बड़ी संख्या में लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया. देर रात पुलिस को दामोदर नदी के निकट आफ़ताब अंसारी का शव मिला. 

जिसे प्रदर्शनकारियों ने मॉब लिंचिंग की वारदात करार देते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. 

पुलिस ने आफताब अंसारी की मौत के मामले में रविवार को हिंदू टाइगर फोर्स के एक सदस्य राजेश सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया है. 

बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने टीमें गठित की हैं. 

तो दूसरी तरफ उनका पोस्टमार्टम राँचीके रिम्स मेडिकल कॉलेज में हुआ है. 

राजनीति भी है जारी 

जबकि आफताब अंसारी की संदिग्ध मौत पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने बजरंग दल पर दबाव बनाने और बाबूलाल मरांडी के ट्वीट्स को नफरत फैलाने का कारण बताते हुए उन्होंने हिंदू टाइगर फोर्स पर प्रतिबंध की मांग की.

दरअसल बाबूलाल मरांडी ने 26 जुलाई की शाम को X पर लिखा कि “रामगढ़ में नौकरी का झांसा देकर आदिवासी बेटी के साथ भयावह अपराध हुआ. आफताब अंसारी नामक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया, और वीडियो बनाकर धर्म परिवर्तन के लिए भी मजबूर किया. इस घिनौने षड्यंत्र में ARSHI Garments का मालिक भी शामिल बताया जा रहा है. “

Related articles

Before You Can Win, You Have to Survive Filing: Allegations Against TDP Put Andhra Civic Polls Under SC Scrutiny

The Supreme Court's intervention over alleged nomination obstruction has put Andhra Pradesh's civic polls under scrutiny. The dispute has intensified tensions between the TDP-led coalition and YSRCP, raising questions about electoral fairness and opposition rights.

“We Will Not Sign”: Neha Bora Rejects Peace Bond as Delhi HC Orders Disclosure of Evidence

Neha Bora has refused to sign a peace bond, calling it an attempt to curb dissent. The Delhi High Court has directed authorities to disclose the material against the AISA president and ensure natural justice before any bond order. AISA has also alleged threats against her outside Mandir Marg Police Station.

AISA President Neha Moves Delhi High Court Against Peace Bond Notice, Alleges Police Intimidation

AISA president Neha Bora has moved the Delhi High Court challenging a peace bond notice issued by Delhi Police under the BNSS. The student organisation alleges police intimidation and a crackdown on peaceful protests demanding Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar’s resignation and the rollback of SIR

Shivraj Singh Chouhan’s Aggression: Is There More to His Tribal Protest Than Meets the Eye?

Shivraj Singh Chouhan’s protest against the demolition of tribal homes in Madhya Pradesh has exposed tensions with Chief Minister Mohan Yadav. Disputes over farmers’ demands and the Ladli Behna scheme have added to speculation about BJP leadership dynamics.