भारतीय राजनीति के विपक्ष की एकता का केंद्र होगा हेमंत सोरेन का शपथ ग्रहण समारोह

Date:

Share post:

राँची: झारखंड की राजधानी राँची में 29 तारीख को हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण में देश के विपक्ष के तमाम बड़े नताओं का जमावड़ा होगा। पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से लेकर काँग्रेस के पूर्व अध्यक्ष  राहुल गांधी, काँग्रेस की जनरल सेक्रेटरी प्रियंका गांधी, देश के छह मुख्यमंत्री सहित भारत भर से 30 नामी हस्तियां गवाह बेनेंगे ऐतिहासिक समारोह का।

झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री, हेमंत सोरेन 29 दिसंबर रविवार को दोपहर 2:00 बजे शपथ लेंगे। ये कार्यक्रम मोराबादी मैदान में होगा और इसमें शामिल होने के लिए कई नामी-गिरामी हस्तियों और देश के दिग्गज राजनेता आ रहे हैं।

झारखंड के चौथे विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन ने 81 सीटों वाली विधानसभा में  सर्वाधिक 47 सीटें जीती, और 30 सीटों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा सिंगल लार्जेस्ट पार्टी बनी। बाद में 3 सीटों वाले झारखंड विकास मोर्चा का भी साथ गठबंधन को मिला और अब हेमंत सोरेन की सरकार 50 सदस्यों वाली है। सीपीआईएमएल ने बाहर से समर्थन की घोषणा की है। जिससे अब गठबंधन की सरकार झारखंड की आज तक ही सबसे मजबूत सरकार होगी। और हेमंत सोरेन सबसे मजबूत मुख्यमंत्री।

झारखंड विधान सभा चुनाव की जो सबसे खास बात रही वो ये कि भाजपा जो खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी मानती है वो मात्र 25 सीटें ला पायी और हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली जेएमएम ने 30 सीटें लायी और सबसे बड़ी पार्टी बन गयी।

शपथ समारोह में प्रणव मुखर्जी, राहुल और प्रियंका के अलावा जो नेता और जो हस्तियाँ शामिल होंगे वो हैं, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राजस्थान के अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के कमलनाथ, छतीसगढ़ के भूपेश बघेल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और महाराष्ट्र के उद्धव ठाकरे।

इसके साथ राज्यसभा उपसभापति हरिवंश, पूर्व वित्तमंत्री  पी चिंदबरम काँग्रेस के रणनीतिकार अहमद पटेल, एनसीपी के शरद पवार, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, राष्ट्रिय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव, एसके स्टालिन बसपा की अध्यकचा मायावती, पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी और चंद्रबाबू नायडू, और स्टूडेंट लीडर कन्हैया कुमार सहित 30 लोग शामिल होंगे।

Related articles

BRICS Isn’t Beijing’s Game. It’s India’s Strategic Autonomy

India’s BRICS engagement is not about choosing China over the West but protecting its strategic autonomy. As the global order turns multipolar, India must retain strong ties across competing blocs while defending its independent foreign policy and ensuring that national interests, not Western approval, shape its international choices.

Eight Intelligences, One Report Card: The Flawed Machinery of Academic Merit

Howard Gardner’s multiple intelligences theory challenges the obsession with grades, but India’s education system continues to reward a narrow definition of merit. As academic pressure grows, students face mounting expectations, anxiety and mental-health struggles, raising questions about how we define intelligence, success and failure

From the Moon to the Manhole: Can India’s Tech Revolution Finally Dignify Its Sewers?

India has sent missions to the Moon, yet sanitation workers still risk their lives inside sewers. At Durgapur, CSIR-CMERI is developing mechanised cleaning technology that could replace dangerous human entry, prevent deaths and help end the generational stigma attached to manual scavenging.

Across Time Zones and Election Trails: The Sudivya Sonu I Knew

Sudivya Sonu was more than a politician I covered. He was someone I knew as a voter, journalist and friend. Across two decades, cities, elections and time zones, our conversations continued—until a final speech, a promised meeting and a sudden loss changed everything