सबकी नज़र डुमरी पर, पर जनता की नज़र किस पर

मंत्री जगरनाथ महतो की मौत के बाद, उनकी पत्नी बेबी देवी है इंडिया अलाएन्स की उम्मीदवार, यशोदा देवी एनडीए प्रत्याशी, वहीं एआईएमआईएम मोबिन अंसारी की भी है दावेदारी। इंडिया अलाएन्स को अपनी ताकत दिखाने का पहला मौका, पर क्या एनडीए रामगढ़ की कहानी दुहरा पाएगी? एआईएमआईएम को 2019 से बेहतर करने की चुनौती

Date:

Share post:

गिरिडीह: 5 सितम्बर को जब देश शिक्षक दिवस (Teacher’s Day) मना रहा होगा तो, भारत के सात राज्यों में विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदाता वोट डाल रहे होंगे। इनमें झारखंड का डुमरी उपचुनाव काफी दिलचस्प है।

डुमरी से जिस नेता जगन्नाथ महतो की मौत के बाद उपचुनाव का मतदान शिक्षक दिवस पर होना है, यह एक संयोग है कि उनकी मौत शिक्षा मंत्री रहते हुई थी।

झारखंड मुक्ति मोर्चा, जो इंडिया (INDIA) अलाएन्स का हिस्सा हैं, से जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी जो की अब झारखंड सरकार में मंत्री हैं वो उम्मीदवार हैं। जगरनाथ महतो, डुमरी से लगातार चार बार चुनाव जीते थे। जेएमएम (JMM) में उनके कद का अंदाजा इससे लग सकता है कि वो दो बार पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार भी बने। 2019 में जब महागठबंधन सत्ता में आई तो जगरनाथ महतो शिक्षा मंत्री बने। टाइगर के नाम से अपने छेत्र में मशहूर, ज्यादा पढ़े तो नहीं थे, पर मंत्री बनने के बाद भी दुबारा पढ़ाई शुरू की। नई जिम्मेवारी के प्रति भी संवेदनशील दिखे। कोरोना काल में भी एक्टिव रहे और कोरोना ही उनके मौत का कारण भी बना।

वहीं दामोदर महतो की पत्नी यशोदा देवी आजसु, जो एनडीए (NDA) गठबंधन में शामिल हैं, के तरफ से चुनाव में है। दामोदर महतो की भी पहचान एक संघर्षशील नेता के तौर पे डुमरी में रही थी। यशोदा देवी 2019 में भी चुनाव लड़ी थी। पर उस वक़्त भाजपा के भी प्रत्याशी उनके खिलाफ थे, जो अब साथ दे रहे हैं।

झारखंड के तमाम नेताओं का फिलहाल पता- डुमरी

इंडिया अलाएन्स, एनडीए और एआईएमआईएम अपनी पूरी ताक़त लगा रहे इस चुनाव में। कोई रोड शो कर रहा तो कोई बड़ी जनसभा, कुछ डोर टू डोर के जरिये मतदाता तक पहुँच रहें।

अब तक कई बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का दौरा हो चुका। रविवार को मुख्यमंत्री ने रोड शो भी किया। सीपीआईएमएल (CPIML) विधायक विनोद सिंह ने शनिवार को बाइक रैली निकाली थी। झारखंड सरकार के कई मंत्री, जेएमएम-कांग्रेस (Congress) और सीपीआईएमएल विधायक का प्रवास भी रहा है।

आजसु (AJSU) अध्यक्ष सुदेश महतो और एमपी चन्द्र प्रकाश चौधरी डेरा डाले हैं, भाजपा (BJP) प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का कई बार आना-जाना हो चुका। आजसु पिछले रामगढ़ उपचुनाव के जीत से उत्साहित भी है।

असदुद्दीन ओवैसी भी पहुंचे, एआईएमआईएम को पिछला मत पाने की चुनौती

पर सब तो राज्य से जुड़े नेता हैं, तो क्या कोई राष्ट्रिय  नेता नहीं पहुँचा डुमरी? जी वैसे नेता भी आ चुके हैं। एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी भी आ कर भाषण दे चुके हैं। उनके पार्टी के उम्मीदवार मुबिन अंसारी को 24000 वोट पिछली बार मिला था। बड़ा सवाल ये है कि इंडिया अलाएन्स की गोलबंदी में फिर उनकी पार्टी अपना परफॉर्मेंस रिपीट कर पाएगी? असदुद्दीन ओवैसी के जवाब में इंडिया अलाएन्स के मंत्री आलमगीर आलम और हफीजुल हसन, विधायक सरफराज अहमद, इरफान अंसारी सहित कई माइनॉरिटि के नेता इलाके में दौरा लगातार कर रहे।

अब देखना यह होगा के, शिक्षक दिवस पर शिक्षा मंत्री रहे जगरनाथ महतो को ‘श्रद्धांजलि’ देगी जनता और उनकी पत्नी को चुनेगी या, आजसु रामगढ़ के परिणाम दुहराएगी। और इस बीच मुबिन अंसारी पिछली बार से बेहतर कर पाते हैं या नहीं।

Related articles

AISA President Neha Moves Delhi High Court Against Peace Bond Notice, Alleges Police Intimidation

AISA president Neha Bora has moved the Delhi High Court challenging a peace bond notice issued by Delhi Police under the BNSS. The student organisation alleges police intimidation and a crackdown on peaceful protests demanding Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar’s resignation and the rollback of SIR

Shivraj Singh Chouhan’s Aggression: Is There More to His Tribal Protest Than Meets the Eye?

Shivraj Singh Chouhan’s protest against the demolition of tribal homes in Madhya Pradesh has exposed tensions with Chief Minister Mohan Yadav. Disputes over farmers’ demands and the Ladli Behna scheme have added to speculation about BJP leadership dynamics.

Congress Doubles Down on ‘Regime Change’ Calls as BJP Targets SIR Protests

The Congress has defended calls for regime change through elections as its confrontation with the BJP intensifies over the Special Intensive Revision of electoral rolls. With P. Chidambaram and Pawan Khera challenging the BJP’s criticism, separate Supreme Court proceedings have brought electoral transparency, voter deletions and the limits of political protest into sharper focus.

Four Years, Two Autopsies, Zero Accountability: The Battle for IITian Faizan Ahmed

Four years after IIT Kharagpur student Faizan Ahmed's death, no arrests have been reported despite a court-ordered SIT investigation. Two autopsies changed the course of the case, but his mother, Rehana Ahmed, continues to fight for justice and accountability.