आरपीएन के पार्टी छोड़ने का मनाया जश्न, क्या ये नयी काँग्रेस है?

प्रसिद्ध राजनीतिक विश्लेषक रशीद किदवई ने भी पिछले साल जून में अपने एक लेख में आरपीएन के बीजेपी में जाने की बात लिखी थी

Date:

Share post:

राँची: काँग्रेस के नेताओं का पार्टी छोड़ना, कोई ज्यादा नयी बात नहीं होती मीडिया के लिए, पर जिस तरह झारखंड में आरपीएन सिंह के पार्टी से जाने का जश्न मनाया गया वो ध्यान खींचने वाला ज़रूर हैं।

आरपीएन, झारखंड काँग्रेस के प्रभारी थे और पार्टी के कई सीनियर नेताओं के बीच में उनके पार्टी छोड़ने और बीजेपी जॉइन करने की चर्चा तब से चल रही थी जबसे जितेंद्र प्रसाद गए थे।

प्रसिद्ध राजनीतिक विश्लेषक रशीद किदवई ने भी पिछले साल जून में अपने एक लेख में आरपीएन के बीजेपी में जाने की बात लिखी थी।

आज जब आरपीएन ने अपना काँग्रेस छोड़ने का लेटर ट्वीट किया तो उसके बाद झारखंड के दो एमएलए— अम्बा प्रसाद और इरफान अंसारी ने खुल कर ब्यान दिया के पूर्व प्रभारी बहुत पहले से झारखंड में सरकार गिराना चाह रहे थे और कई पार्टी के एमएलए को इसके लिए बोल चुके थे।

जामताड़ा विधायक इरफान ने तो पैसे लेकर टिकट बाँटने और उनके पिता को गोड्डा से एमपी चुनाव में टिकट नहीं देने का भी आरोप लगाया।

उमंग सिंघार जो झारखंड के प्रभारी थे, ने तो अपने ट्वीट में आरपीएन को लूज़र तक लिख डाला।

आरपीएन सिंह झारखंड काँग्रेस उत्तर प्रदेश चुनाव

वहीं काँग्रेस नेता सतीश केडिया ने ईन्यूज़रूम को बताया, “हम लोगों को इसका अनुमान इतना ज्यादा था के जब पार्टी के तरफ से छब्बीस जनवरी (गणतन्त्र दिवस) का विज्ञापन अख़बार और चैनल में दिया जा रहा था तो उसमें आरपीएन की तस्वीर नहीं दी गयी थी।”

लेकिन इन सबसे भी बड़ी बात ये हुई, जो अब तक किसी नेता के पार्टी छोड़ने पे नहीं देखने को मिला था, वो था पार्टी कार्यालय में आतिशबाज़ी, जो रांची में आज देखने को मिला।

लेकिन कुछ जानकार लोगों का ये भी मानना है के काँग्रेस को ऐसे लोगों को पहले से ही चिन्हित करना होगा, और वैसी किसी महत्वपूर्ण जिम्मेवारी जैसे आरपीएन को झारखंड प्रभार के अलावा उत्तर प्रदेश चुनाव में स्टार प्रचारक बनाया गया था और उसने पार्टी छोड़ दी।

वैसे शाम होते-होते, काँग्रेस ने अविनाश पाण्डे को झारखंड प्रभारी नियुक्त कर दिया।

Related articles

A Tale of Two Silences: Why Indian Stars & Media Stay Mute While Ali, Sobers, and Yamal Speak Truth to Power

Spain's FIFA World Cup triumph is examined through the lens of Palestine, Garry Sobers, Muhammad Ali and Lamine Yamal. The commentary also questions India's media silence, celebrity apathy and the government's response to student protests, arguing that sport and politics have never been separate.

From Farms and Wheels to White Coats: How Two Malda Boys Overcame Hardship to Clear NEET

Financial hardship and repeated failures could not stop Ruhul Amin and Sahil Ahmed. The sons of a farmer and a driver from Malda cracked NEET-UG after years of perseverance, inspiring countless medical aspirants with their determination.

Losing Faith in the Earth Beneath: How Ram Mandir’s ‘Chanda Chori’ Allegations Shook the Devotee’s Soul

`When you lose faith in the earth beneath your feet’ was how a leading international publication described the...

From The Legend of Bhagat Singh to Chauhan: How Hindi Cinema Lost Its Moral Compass

For decades, Hindi cinema celebrated heroes who challenged injustice, questioned authority and stood beside the powerless. Today, many of its biggest blockbusters increasingly glorify state power, ideological nationalism and performative cruelty. Through Ajay Devgn's journey from The Legend of Bhagat Singh to Chauhan, this essay examines what that transformation says about Bollywood—and about us.