भाजपा ने झारखंड में बलात्कार के आरोपी विधायक को दिया टिकट

Date:

Share post:

राँची: झारखंड विधान सभा चुनाव के मद्देनज़र सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने 52 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है जिसमे बाघमारा विधान सभा छेत्र से एक बार फिर विधायक ढुल्लू महतो को पार्टी का टिकट दिया गया।

ढुल्लू महतो के ऊपर एक साल पहले पार्टी की एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया था, जिसपे पुलिस ने केस दर्ज़ करने से माना कर दिया था। फिर पीड़िता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को बताया। ये मामला तब प्रकाश में आया था जब मीटू (#MeToo) पर पूरी दुनिया में चर्चा हो रही थी।

फिर भी कतरस पुलिस, जिस थाने में महिला गयी थी मामला दर्ज़ करने के लिए, कोई कारवाई नहीं हुई। उसके बाद पीड़िता कोर्ट गयी और कोर्ट के आदेश के बाद बाघमारा एमएलए के ऊपर अक्टूबर में यौन शोषण का केस दर्ज़ हुआ।

भाजपा और बलात्कारी विधायक

हालांके, बाघमारा विधायक के साथ गिरिडीह के पूर्व सांसद रवीद्र पांडे पे खिलाफ भी यौन शोषण के मामला दर्ज़ हुआ था।

ढुल्लू महतो को झारखंड का कुलदीप सेंगर भी लोग कहते हैं। और ढुल्लू के ऊपर पीड़ित पक्ष पे हमला करवाने का आरोप भी लग चुका है।

बाघमारा विधायक पे यौन शोषण का मामला दर्ज़ होने के बाद ऐसा माना जा रहा था के पार्टी, जो चाल चरित्र वाली पार्टी अपने आप को बोलती है वो ढुल्लू महतो को इस बार के विधान सभा चुनाव का टिकट नहीं देगी, पर ऐसा लगता है भाजपा के लिए महिला प्रताड़णा कोई मुद्दा नहीं है।

वैसे ढुल्लू महतो अपने इलाके में बाहुबली कहलाते हैं और विधायक के ऊपर कई और मामले जिसमे रंगदारी शामिल है दर्ज़।

एक मामले में तो ढुल्लू महतो को 2019 में ही डेढ़ साल की सजा भी हुई है।

राजनीतिक विश्लेषक ये मानते हैं की न बलात्कार न रंगदारी का केस, कोई भी मामला ढुल्लू महतो के आड़े नहीं आने के झारखंड के सबसे बड़े नेता का हांथ बाघमारा विधायक के सर पे होना है।

ढुल्लू इस मामले में भी रशुख वाले निकले के पार्टी के बोकारो विधायक विरंचि नारायण के एक खुद की अश्लील विडियो वाइरल होने पे विरंचि का पहली लिस्ट में नाम नहीं है।

पर पार्टी ने लिस्ट जारी करते महिला उम्मीदवारों के नाम को बोल्ड जरूर किया है।

भाजपा ने अपने 52 उम्मीदवारों में 5 महिलाओं को टिकट दिया है।

spot_img

Related articles

The Case of Shahjada Sultan: How a 78-Year-Old’s Deletion Reveals a 60-Lakh Person Systemic Failure in Bengal

A recently published supplementary electoral roll from Metiabruz’s Part 127 offers a small but revealing snapshot of a...

Congress’ ‘Ekla Chalo’ Gamble: 63 Muslim Candidates Lead the Charge in Solo Bengal Fight

Kolkata: The Congress has fielded candidates in 284 out of 294 seats in West Bengal, nominating most of...

The Spirit of Resistance: Why Iran and Global South Nations Defy the West

Western corporate media systematically manufactures distorted images of sovereign nations to justify military intervention. By labeling leaders as villains, they create a fake moral high ground to capture vital natural resources.

Murshidabad Ram Navami Violence: 45 Injured, RSS Leader Among 30 Arrested, CM Flags ‘Conspiracy’

Kolkata: Violence broke out in parts of Murshidabad district on Friday during a Ram Navami procession in Raghunathganj...