माओवादियों से कम, मधुमक्खियों से अधिक डर रहें यहाँ के लोग

माओवादी मारते हैं तो सरकारी मुआवजा का प्रावधान है। हाथी मारेगा अथवा सांप के डसने से मौत होगी तो भी मुआवजा की व्यवस्था है। लेकिन मधुमक्खियों के कारण जान जाने पर फिलहाल झारखंड में सरकारी मुआवजा नहीं मिलता

Date:

Share post:

गिरिडीह: जिले में मधुमक्खियों के डंक से पिछले एक माह में चार बच्चे समेत आठ लोगों की मौत हो गयी है एवं 30 लोगों को घायल हुए हैं। मृतकों में महिलाएँ भी शामिल हैं।

ताजा मामला तीन अक्टूबर की शाम सदर प्रखंड के करमाटाड़ गांव की है। दंपति शनिचर महतो और उनकी पत्नी भिखनी देवी अपनी बकरियों को चराने जंगल गये थे। इसी दौरान मधुमक्खियों ने दंपति पर हमला कर दिया। असहनीय पीड़ा से दंपति की मौत हो गयी।

एक दिन पहले, दो अक्टूबर को तिसरी में मधु कुमारी (10) की जान मधुमक्खियों ने डंक मार कर ले ली।

गांवा थाना क्षेत्र में ही तीन बच्चियों को मधुमक्खियों ने डंक मारकर घायल कर दिया था।

गावां में ही दो सगे भाई गोतम कुमार (12) और उतम कुमार (14) की मौत मधुमक्खियों के काटने से हो गयी थी।

गिरिडीह में भाकपा माओवाद का हिसंक इतिहास रहा है। अभी भी यहां माओवाद है। हालांकि, अभी यहां के गांवों में लोगों को माओवादियों से कम, मधुमक्खियों से अधिक डर लग रहा है। इसका वाजिब कारण भी है।

माओवादी मारते हैं तो सरकारी मुआवजा का प्रावधान है। हाथी मारेगा अथवा सांप के डसने से मौत होगी तो भी मुआवजा की व्यवस्था है। लेकिन मधुमक्खियों के कारण जान जाने पर फिलहाल झारखंड में सरकारी मुआवजा नहीं मिलता।

बिहार की सीमा से सटे तिसरी, गावां, करमाटाड़ के लोग मधुमक्खियों के कहर से परेशान हैं। मधुमक्खियों का शहद जितना मीठा होता है, डंक उतना ही जहरीला होता है।

“और अब तक जिन लोगों की भी मौत हुई है उनमें किसी की भी मौत शहद निकालने के क्रम में नहीं हुई है। अचानक मधुमक्खियों के दल के हमले से लोगों की मौत हुई हैं,” एक ग्रामीण ने बताया।

अब तो आलम यह है कि जिले के गावां और तिसरी इलाके के ग्रामीण इन दिनों जंगल जाने से परहेज कर रहे हैं।

इस संबंध में गिरिडीह के डीएफओ प्रवेश अग्रवाल ने कहा कि गिरिडीह क्नक्षेत्र में ग्रामीणों को मधुमक्खियों के डंक मारने से मौत की सूचना मिल रही है। इस प्रकार के मामले नये हैं। इसको लेकर राज्य सरकार को रिपोर्ट तैयार कर भेजी जा रही है। इस संदर्भ में सरकार के द्वारा गाइड लाइन मिलने के बाद दिशा निदेशों का पालन किया जायेगा।

spot_img

Related articles

Saudi Arabia’s Founding Day: A Three-Centuries Legacy, a New National Narrative, and the Path to Vision 2030

Saudi Arabia’s 300th Founding Day traces its origins to Diriyah in 1727, reshaping state history beyond 1744. The shift supports Vision 2030, strengthening national identity, reform momentum, and global soft power ambitions

Ramzan Charity Oversight Raises Larger Questions About Equality Before Law and Selective Scrutiny

Ramzan charity regulation has reopened debate on transparency, Waqf reform and selective enforcement, raising questions about equality before law and how institutional accountability shapes minority confidence in governance.

सबका साथ, सबका काम— गिरिडीह मेयर प्रत्याशी प्रमिला मेहरा का वादा

दो बार जिला परिषद सदस्य रह चुकी प्रमिला मेहरा गिरिडीह मेयर चुनाव में मैदान में हैं। उन्होंने पानी, ट्रैफिक और सफाई को प्राथमिकता बताते हुए सबको साथ लेकर चलने का भरोसा दिया।

Is AIMIM Rethinking Identity Politics in Bengal? The Kaliganj Clue

The entry of the All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen into West Bengal’s political imagination has long remained more speculation...