200 रुपए लौटाने भारत आए केन्या के सांसद, 30 साल पहले औरंगाबाद में लिया था कर्ज

Date:

Share post:

औरंगाबाद: महाराष्‍ट्र के औरंगाबाद में रहने वाले 70 वर्ष के काशिनाथ गवली सोमवार को उस समय हैरान रह गए जब उन्‍होंने अपने घर पर केन्‍या के एक मेहमान के लिए दरवाजा खोला। गवली के लिए यह बात और भी ज्‍यादा चौंकाने वाली थी कि जो इंसान उनके घर आया है वह केन्‍या का सांसद है और उसने जब आने की वजह गवली को बताई वह थी उधार की रकम चुकाना। रिचर्ड टोंगी अपनी पत्‍नी मिशेल के साथ औरंगाबाद आए थे।

केन्‍या के सांसद रिचर्ड टोंगी ने 30 साल पहले गवली से 200 रुपए उधार लिए थे। वह इन्‍हीं 200 रुपयों को लौटाने कि लिए हजारों किलोमीटर की दूरी तय करके औरंगाबाद आए थे। रिचर्ड, केन्‍या के न्‍यारिबारी छाछे संसदीय क्षेत्र से सांसद आते हैं। सन् 1985 से 1989 तक वह औरंगाबाद के एक कॉलेज में मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे थे। इसके बाद वह केन्‍या लौट गए।

उन्‍होंने गवली से 200 रुपए का कर्ज लिया था। गवली उस समय औरंगाबाद के वानखेड़े नगर में परचून की दुकान चलाते थे। जब केन्‍या के सांसद घर पहुंचे तो गवली की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। गवली ने कहा, ‘मुझे एक बार को मेरी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है।’ रिचर्ड अपनी पत्‍नी मिशेल के साथ औरंगाबाद आए थे।

उन्‍होंने कहा कि इस शहर में वापस लौटना वाकई एक भावुक पल है। गवली से मिलने के बाद उनकी भी आंखों में आंसू थे। उन्‍होंने बताया, ‘जब मैं यहां पर पढ़ाई कर रहा था तो वह मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर था और मैं काफी मुसीबतों से गुजर रहा था। इन लोगों ने ही मेरी मदद की। उस समय ही मैंने सोचा था कि किसी दिन मैं वापस आकर इनका उधार अदा करुंगा और इन्‍हें थैंक्‍सू कहूंगा। यह मेरे लिए बहुत ही इमोशनल है।’

spot_img

Related articles

From Iraq to Iran: The Recurring Questions Around US Military Interventions

U.S. and Israeli strikes on Iran have triggered global concern after reports of civilian deaths. Attacks on a school, hospitals and public facilities have revived debate over military intervention and accountability.

Selective Targeting? The Firestorm Over Bengal’s 60-Lakh ‘Adjudication’ List

Bengal faces a constitutional crisis as 60 lakh voters are placed "under adjudication" in the final electoral roll. Minority-heavy districts like Murshidabad and Malda lead the list, sparking widespread outrage.

From Gaza to Tehran: How Western Power Politics Undermines Global Peace

The US-Israel war on Iran has intensified debate over sovereignty, regime change and global power politics, while Europe’s muted response and India’s cautious diplomacy face increasing scrutiny worldwide.

झारखंड में भाजपा की शहरी जमीन खिसकी: 48 निकायों के नतीजों ने बदला सियासी समीकरण

झारखंड के 48 शहरी निकाय चुनाव परिणामों में भाजपा को सीमित सफलता मिली। रांची, गिरिडीह और देवघर समेत कई शहरों में झामुमो और निर्दलीय उम्मीदवारों ने मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया।