इरफान खान ने क्यों हटा दिया था अपना सरनेम ‘खान’?

भारतीय सिनेमा के इतिहास के बेहतरीन कलाकारों में से एक, इरफान खान, सिर्फ अच्छी फिल्मों के लिए नहीं बल्के अपनी बेहतरीन सोंच के लिए भी हमेशा जाने जाएंगे। जानिए क्यू मशहूर सरनेम 'खान' को हटाया था इरफान ने

Date:

Share post:

मुंबई: किरदारों को पर्दे पर जिंदा करने वाला एक जादूगर कलाकार, इरफान खान (Irrfan Khan) इस दुनिया को छोड़कर चला गए। इरफान मंगलवार को मुंबई के कोकिलाबेन अस्‍पताल में तबीयत बिगड़ने के बाद भर्ती हुए थे और बुधवार को अस्‍पताल में ही आखिरी सांस ली। ये खबर सुनते ही उनके लाखों फैंस के दिल टूट गए।

इरफान ने पर्दे पर तो अपनी दमदार एक्टिंग से सब को अपना मुरीद बना ही लिया था, लेकिन अपनी जिंदगी के फंडों को लेकर भी वह काफी साफ थे। यही कारण था कि कुछ समय पहले इरफान खान ने अपने नाम के पीछे से मशहूर ‘खान’ शब्‍द हटा लिया था।

इरफान ने अपने एक इंटरव्‍यू में कहा, “मैं इरफान हूं, सिर्फ इरफान। मैंने कुछ समय पहले से अपने नाम से ‘खान’ हटा लिया है। दरअसल मैं अपने धर्म, अपने सरनेम या अपनी ऐसी किसी चीज की वजह से पहचाना जाना नहीं चाहता। मैं अपने पूर्वजों के काम की वजह से पहचान बनाना नहीं चाहता।“

दरअसल इरफान खान का असली नाम साहबजादे इरफान अली खान है और उन्‍हें अपने नाम ने ‘दो R’ काफी पसंद था क्‍योंकि इसमें जीभ मुड़ती है।

बता दें कि इरफान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी अपना नाम सिर्फ इरफान ही लिख रखा था।

बॉलीवुड में हीरो बनने के लिए हमेशा कुछ अनकहे नियम निर्धारित थे, लेकिन इरफान ने अपनी दस्‍तक के साथ ही ये सारे पैमाने तोड़ दिये थे। ‘हासिल’, ‘ये साली जिंदगी’, ‘पीकू’, ‘पान सिंह तोमर’, ‘हिंदी मीडियम’ जैसी फिल्‍मों में इरफान ने अपनी एक्टिंग के हर रंग को दिखाया था। इरफान, भारत के कुछ गिनेचुने फिल्म अभिनेता में से थे जिनहोने हॉलीवुड में भी कई फिल्मों जैसे ‘द नेमसेक’, ‘स्लमडॉग मिल्लीओनाइर’, ‘लाइफ ऑफ पाई’ में शानदार अभिनय किया था।

वह इतने जबरदस्‍त अभिनेता थे कि एक दिन जब वह अपनी फिल्‍म में एक्टिंग कर रहे थे तो महेश भट्ट को उनसे एक बार कहना पड़ा था, “भाई थोड़ी गंदी एक्टिंग कर।“

इरफान पिछले कुछ समय से पेट के कैंसर से जूझ रहे थे, लेकिन उन्‍हें वह बीमारी भी हरा नहीं पाई थी। लंदन से इलाज कराने के बाद इरफान मुंबई में ही अपना इलाज करा रहे थे।

इसी शनिवार को उनकी 95 वर्षीय मां सईदा बेगम ने इस दुनिया से रुखसत ली, तो इरफान खान शायद ये सदमा झेल नहीं पाए। इसके बाद वह टूट से गए थे।

बॉलीवुड और हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाये गये लॉकडाउन के कारण अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाये थे।

spot_img

Related articles

Melania’s Missing Children, Bardem’s Free Palestine, and Chopra’s Uncomfortable Silence: A Study in Hypocrisy

India was the first to recognize Palestine and stood with the Global South. Today, we remain silent on Gaza, Cuba, and Venezuela. It is time to reclaim our strategic autonomy. While, at the Oscar ceremony, Javier Bardem declared 'Free Palestine' while Priyanka Chopra stood uncomfortably silent. As a UNICEF ambassador, she speaks for children but ignores those in Gaza and India's own Dalits.

Democracy Under Adjudication: When Citizens Must Prove Their Right to Vote

As millions of voters face "adjudication," India’s democratic promise of equality is under strain. What remains of the republic when the right to vote becomes a burden of proof?

When Memories Speak: A Kolkata Wall Challenges the Idea of Citizenship

At Kolkata’s Park Circus Dharna Manch, a Memory Wall gathers stories of broken cups, peanuts, pitha and migration—personal memories that question whether citizenship and belonging can truly be reduced to documents.

LPG Queues and Petrol Panic: Why the PM’s Latest Speech is Triggering COVID-Era Trauma

PM Modi says India will overcome the energy crisis like Covid. But memories of lockdown chaos, migrant suffering, oxygen shortages, and communal blame remind many Indians of unresolved lessons.