अपने प्रदेश में काम करने की चाह में इस नौजवान ने छोड़ा महारत्ना कंपनी का ऑफर

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से मैकनिकल इंजीनियर सुहैल को इंडियन ऑइल से था ऑफर, ओएनजीसी में भी कुछ वक़्त के लिए किया काम

Date:

Share post:

गिरिडीह। सुहैल अहमद को अपने प्रदेश झारखंड में काम करने की चाह इतनी है कि सुहैल ने इंडियन ऑयल कंपनी , जो की एक महारत्ना कंपनी है के ऑफर को नहीं लिया और दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी), एक पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (पीएसयू) को जॉइन करेंगे।

डीवीसी में उन्हे झारखंड में रह कर काम करने का मौका मिलेगा।

25 साल के सुहैल ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से मैकनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और साल 2022 की गेट में अखिल भारतीय रैंकिंग 63 आई थी, वो झारखंड टॉपर रहे।

“मैकनिकल ब्रांच से लगभग एक लाख सत्ताईस हज़ार अभियार्थियों ने गेट की परीक्षा दी थी। 63 रैंक मिलने पे आप जिस भी कंपनी में अप्लाई करते हैं, वहाँ हो जाता है।” सुहैल ने बताया।

डीवीसी ने भी जिन 22 लोगों को सहायक इंजीनियर के लिए चयनित किया है, उसमे सुहैल दूसरे रैंक में है।

डीवीसी और इंडियन ऑयल के ऑफर से पहले सुहैल ओएनजीसी की एक सब्सिडियरी कंपनी में बेंगलुरु में काम कर चुके हैं।

“पर जब मुझे डीवीसी का ऑफर मिला, जिससे में झारखंड मैं काम कर सकता हूँ तो मैंने यहीं जॉइन करने का फैसला लिया।” सुहैल ने आगे बताया।

सुहैल एक साधारण परिवार से आते हैं, उनके पिता मोहम्मद फ़ैयाज़ डेकोरेशन का काम करते हैं। उनकी स्कूलिंग सीसीएल डीएवी, गिरिडीह से हुई। और प्लस टू एएमयू से। वो शुरू से पढ़ाई में अच्छे रहे और इंजीनियरिंग का एंट्रैन्स बिना किसी कोचिंग के सुहैल ने क्लियर किया था।

“सीसीएल डीएवी में पढ़ाई के दौरान ही मुझे सुहैल के बारे में बताया गया के वो एक होनहार स्टूडेंट है। इसलिए हमलोगों ने उसे बाहर भेजने का फैसला लिया था,” पिता मोहम्मद फ़ैयाज़ ने बताया।

हालांके, एम टेक की पढ़ाई कर रहे और यूपीएससी पास करने का इरादा रखने वाले सुहैल को इस बात का अंदाज़ा है कि झारखंड में लालफीता शाही थोड़ी ज्यादा ही है और यही वजह है कि उन्हे छोटी-छोटी सरकारी कामों में दिक्कतें आ रही हैं।

Related articles

India Counts the Cost of Extreme Heat. But Who Counts the Women Losing Work?

India has begun measuring the enormous economic cost of extreme heat, but much less is known about who bears that cost. Women workers, especially those in informal employment, may be among the most affected

‘We Need to Be More Understanding’: Sharmila Tagore Backs Seher Hashmi’s ‘Beyond the Horizon’ Ride

Seher Hashmi’s 7,000-km Beyond the Horizon expedition, flagged off by Sharmila Tagore in Delhi, aims to break mental-health myths and encourage people to seek support.

From GB Meeting Dispute to Campus Clash: What Happened at Jadavpur University

A violent confrontation at Jadavpur University over a proposed FETSU general body meeting left several students injured, as ABVP and Left-backed student organisations traded allegations of assault, vandalism and stone-pelting.

A Lifetime for the Marginalised: Remembering Kazi Mohammed Sherif, Champion of People’s Movements in Bengal

Kazi Mohammed Sherif spent a lifetime standing with marginalised communities, building institutions and strengthening people’s movements. His journey from public service to grassroots activism left behind a legacy of social justice, mentorship and collective action