मासूम के साथ गैंग रेप और हत्या करने को लेकर तीन को फांसी, सिर्फ चार दिनों में आया फैसला

Date:

Share post:

राँची:  देश में बढ़ रहे रेप और गैंगरेप (gangrape) के मामलों के बीच, झारखंड की एक अदालत ने नाज़िर पेश करते हुए सिर्फ चार दिनों में सजा का एलान किया है।

छह साल की मासूम बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार (गैंगरेप) के बाद हत्या के एक मामले में दुमका की अदालत ने तीन लोगों को फांसी की सजा सुनाई है।

दुमका की कोर्ट ने ये सजा सिर्फ 4 दिनों में दिया और जिन तीन लोगों को मौत की सजा दी है उनमे एक बच्ची के सगे चाचा भी शामिल है।

5 फरवरी को दुमका के रामगढ़ प्रखण्ड की एक बच्ची, जिसके अपने चाचा ने ही अगवा कर, दो और लोगों के साथ समूहिक बलात्कार किया। फिर बच्ची की हत्या कर उसकी लाश को फ़ेक दिया था। 7 फरवरी को बच्ची की लाश मिली और फिर पिता ने अपने ही भाई सहित दो और लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज़ करवाया।

आरोपी चाचा इस घिर्णित कार्य को अंजाम देकर महाराष्ट्र भाग गए थे जहां से रामगढ़ पुलिस ने पहले उसे गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पे दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

सिर्फ चार दिनों में सजा

केस की सुनवाई रात में भी चली और तीन दिनों में सुनवाई पूरी की गयी। चौथे दिन, मार्च 3 को रामगढ़ ज़िला एवं सत्र अपर न्यायधीश तौफीकुल हसन की अदालत ने तीनों आरोपियों- चाचा मिठू राय, अशोक राय और पंकज राय को पहले पोक्सो धारा के तहत दोषी करार दिया फिर फांसी की सजा सुनाई।

झारखंड की इतिहास में ये सबसे कम समय में कोर्ट के द्वारा दिया गया फैसला है। और ये उम्मीद की जा सकती है के इस तरह के त्वरित न्याय से झारखंड में गैंगरेप के मामले में कमी आएगी।

केस का नाम लिटल एंजल

कोर्ट ने कहा के बच्ची का नाम नहीं बता सकते, इसलिए उसे लिटल एंजल नाम दिया और कहा के इस केस को इसी नाम से जाना जाएगा।

spot_img

Related articles

Women, Identity, Change: The Three Forces Driving Bengal’s Electoral Verdict

Welfare, minority consolidation, and women voters boost TMC, while BJP banks on anti-incumbency, urban discontent, and Hindi-speaking voters, making Bengal’s electoral outcome a complex and closely watched contest.

The Politics of Grief: Abhaya Movement Faces Its Most Difficult Question Yet

The Abhaya movement faces a turning point as delayed justice and electoral politics collide after the victim’s mother joins BJP, raising questions over the future of a once non-partisan protest.

City of Joy Raises a Quiet War Cry: “Give No Benefit to BJP”

Kolkata civil society launches “Give No Benefit to BJP” campaign, urging voters to unite and back candidates who can defeat BJP, citing fear, division, and threats to Bengal’s harmony

Jawhar Sircar’s Stark Warning: “BJP Threatens Bengal’s Soul, SIR Undermines Votes

Jawhar Sircar calls SIR illegal, alleges voter deletions, attacks BJP as anti-India, criticises EC and Supreme Court, and urges Bengal voters to prioritise development and credible alternatives over identity politics.